Rajasthan Board Exam Admit Card: बोर्ड एक्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Rajasthan Board 10th 12th Admit Card 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSER), अजमेर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड 2 फरवरी 2026 को जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रशासन अब आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल कुछ स्कूलों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल हो रहे हैं।
आरबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सेकेंडरी (10वीं), सीनियर सेकेंडरी (12वीं), प्रवेश और सीनियर उपाध्याय परीक्षाओं के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड सीधे नहीं मिलेंगे। संबंधित स्कूल अपने कोड और पासवर्ड से लॉगिन कर इन्हें डाउनलोड करेंगे और बाद में छात्रों को दिया जाएगा।

Rajasthan Board Exam Admit Card: छात्रों की जरूरी जानकारी होगी इस पर
राजस्थान बोर्ड के हॉल टिकट में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथियां, विषयों की जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले इसे अपने स्कूल से जाकर एडमिट कार्ड लेना है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के वक्त इनकी जांच होती है।
Rajasthan Board Exam: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्कूल अधिकारियों या स्टूडेंट्स को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें
होमपेज पर "RBSE Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें
स्कूल कोड और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे
इन्हें डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें और विद्यार्थियों को वितरित करें
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते सभी छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराएं। इससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्टूडेंट्स को भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिटं आउट अपने पास पहले ही सुरक्षित रख लेना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications