Rajasthan: BJP ने 25 सीटें जीत की रिपोर्ट दिल्‍ली भेजी, कांग्रेस आलाकमान से बोली-ये 8 सीटें हमारे हाथ में

Rajasthan me kaun jeet raha: राजस्‍थान भाजपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की 25 सीटों पर वोटिंग के बाद हार-जीत का आंकलन करने रिपोर्ट अपने-अपने आलाकमान को दिल्‍ली भेजी है।

राजस्‍थान के रण में दो चरण में 19 व 26 अप्रैल को मतदाताओं के मन की बात ईवीएम में बंद हो चुकी है। 4 जून 2024 होने वाली मतगणना से पता चलेगा कि राजस्‍थान में अबकी बार फिर सभी 25 सीटों पर भाजपा या फिर कहीं कांग्रेस भी काबिज हो गई।

Rajasthan me kaun jeet raha

भाजपा ने अपनी रिपोर्ट में सभी 25 सीटें जीतने का दावा किया है। भाजपा ने बूथवार, विधानसभावार, लोकसभावार ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। इसमें सीधे पर कार्यकर्ताओं के फीडबैक को आधार बनाया गया है।

भाजपा की रिपोर्ट में बताया गया है कि भले ही राजस्‍थान में लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग कम हुई है, लेकिन इसका भाजपा को नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि जीत का मार्जिन घटने जैसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद हर सीट पर जीत पक्‍की है।

इधर, कांग्रेस ने जयपुर से आलाकमान को दिल्‍ली भेजी रिपोर्ट में बताया है कि कांग्रेस ने 8 से 11 सीटों पर बढ़त मानी है। चार से पांच सीटों पर नजदीकी मामला माना है। दौसा, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, कोटा, भरतपुर, सीकर, जयपुर, ग्रामीण आदि सीटों पर बढ़त मानी गई है। राज्‍य के अलावा दिल्‍ली भी अपने स्‍तर पर आंकलन करने में जुटा है।

दोनों ही दलों ने वोटिंग प्रतिशत घटने का फायदा खुद के खाते में गिना है। भाजपा का तर्क है कि कांग्रेस के वोटर उदासीन रहे और बूथ तक नहीं पहुंचे। जबकि कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के पक्ष में कम वोटिंग हुई है। सिर्फ कांग्रेस का वोटर मैदान में निकला है।

दैनिक भास्‍कर में छपी रिपोर्ट के अनुसार राजस्‍थान भाजपा चुनाव प्रबंधन से जुड़े नारायण पंचारिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर हर तरीके से गणित लगाया है। पूरे संगठन की मौजूदगी में रिपोर्ट तैयार की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+