Rajasthan Polls: कांग्रेस के 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, जानें किस सीट से कौन मैदान में?

Rajasthan Polls: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। वहीं, कांग्रेस भी पूरा जोर लगाने में जुटी है। इसी कडी में गुरुवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में 19 नामों के साथ, कांग्रेस ने अब तक आगामी चुनावों के लिए 95 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इस लिस्ट में तारानगर विधानसभा सीट से नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा, गंगापुर से रामकेश मीना, मसूदा से राकेश पारीक, झालोद से हीरा लाल दरांगी चुनावी मैदान में अपने दम दिखाएंगे। दो लिस्ट पहले ही हो चुकी हैं जारी...

Rajasthan Assembly

आपको बता दें कि उम्मीदवारों की पहली दो सूचियां 21 और 22 अक्टूबर को जारी की गईं। दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम थे और पहली सूची में 33 उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरी सूची में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से रघु शर्मा, सिविल लाइंस से प्रताप खाचरियावास और डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह का नाम था।

तीसरी सूची के 19 प्रत्याशी

  • तारानगर से नरेंद्र बुडानिया
  • रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा
  • सूरतगढ़ से श्रवण कुमार
  • सीकर से राजेंद्र पारीक
  • बगरू से गंगा देवी वर्मा
  • नगर से वाजिद अली
  • धौलपुर से शोभारानी कुशवाह
  • करौली से लखन सिंह मीणा
  • बांदीकुई से गजराज खटाना
  • गंगापुर से रामकेश मीणा
  • देवली उनियारा से हरीश चंद्र मीणा
  • मसूदा से रमेश पारीक
  • पचपदरा से मदन प्रजापत
  • रेवदर से मोतीराम कोली
  • झाड़ोल से हीरालाल दरांगी
  • सहाड़ा से राजेंद्र त्रिवेदी
  • केशोरायपाटन से सीएल प्रेमी बैरवा
  • बारां-अटरू से नानाचंद मेघवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+