Rajasthan Election: दौसा में मतदान जागरूकता के लिए अनोखा प्रयास, वोटिंग के बाद मिठाइयों में मिलेगी छूट

Dausa Election News: दौसा में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दौसा में मिठाइयों के डिब्बों पर मतदान करने का स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

दौसा में मतदाता को रिझाने के लिए एक नया प्रयोग किया गया है, जिसके चलते दुकानदारों ने भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए ग्राहक को मिठाई खरीद से समय मतदान फिंगर दिखाने पर छूट देने की बात कही है।

Dausa Election News

दौसा जिले में शत प्रतिशत नामांकन हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी के दिशा निर्देशों अनुसार स्वीप टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के नवाचार किया जा रहे हैं।

दौसा ब्लॉक स्वीप प्रभारी अभय सक्सैना ने बताया कि दौसा जिले में एक मिठाई जो कि दौसा में काफी लोग पसंद करते हैं। बड़ी संख्या में उसे ग्राहक खरीदेंते है। ऐसे में शहर की प्रसिद्ध प्रतिष्ठान पर आज ब्लॉक स्वीप टीम द्वारा ग्राहकों को मिठाई रखकर देने वाले डिब्बों पर मतदाता जागरूकता के स्टीकर लगायें गए।

साथ ही मतदाताओं के लिए संदेश दिया गया कि 25 नवंबर को मतदान अवश्य करें, प्रतिष्ठान द्वारा वोटिंग फिंगर दिखाने पर छूट देने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर स्वीप टीम के सदस्य महेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, महेश बनापूरिया, वंदना शर्मा, आशा सेवादा मधुसूदन शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा,व प्रतिष्ठान के कर्मचारी उपस्थित थे।

संवाद सूत्र: हेमांक पांडेय, दौसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+