Rajasthan: नीमकाथाना कलेक्टर ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील
Rajasthan assembly Election: सीकर जिले से अलग होकर बना जिला नीमकाथाना की जिले की पहली कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित ना रहे इसी उद्देश्य से मतदान कार्यों में लगे कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है।
ऐसे में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य जिलों के कार्मिकों के लिए सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। सोमवार को जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने उपखंड कार्यालय नीमकाथाना में बनाए गए फैसिलिटेशन सेंटर पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान कलेक्टर ने यहां पर आए अन्य मतदाताओं से भी इस बारे में चर्चा की और निर्वाचन आयोग की इस पहल की सराहना की। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने मतदान कर जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र द्वारा प्रदत्त सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है। इस अवसर पर उन्होंने नीमकाथाना के सभी मतदाताओं से मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने की अपील की।
कलेक्टर ने सभी मतदाताओं से कहा कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। आप सभी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाले। गौरतलब है कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत चुनाव ड्यूटी में नियुक्त मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा के लिए जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में फेसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किए गए हैं।
संवाद सूत्र: सद्दाम हुसैन, सीकर












Click it and Unblock the Notifications