Rajasthan Assembly Election: बिग बॉस फेम गोरी नागोरी AAP में हुईं शामिल
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक अच्छी खबर आई, जहां बिग बॉस फेम गोरी नागोरी ने पार्टी का दामन थाम लिया। जयपुर में राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने उनको पार्टी में शामिल करवाया। वहीं गोरी ने भी AAP हाईकमान का आभार जताया।
पार्टी में शामिल होने के बाद गोरी नागोरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि नागौर को पहचान मिले, जिसकी कमी है, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हूं। मुझे लगता है कि AAP के साथ हम वो बदलाव ला सकते हैं, जिसकी बहुत जरूरत है।

वहीं राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आज बिग बॉस फेम गोरी नागोरी पार्टी में शामिल हुईं। जल्द ही कई और लोग पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया।
Recommended Video
कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक 23 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना था, लेकिन बाद में चुनाव कार्यक्रम बदल दिया गया। अब वहां पर 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications