Rajasthan Assembly Election 2023: नहीं चला अशोक गहलोत का जादू, 25 में से 9 मंत्रियों को मिली हार
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में दशकों से चला आ रहा रिवाज कायम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया था कि इस बार चुनाव में रिवाज और रवाज दोनों बदलेगा और कांग्रेस फिर से जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और भाजपा ने प्रदेश में जबरदस्त वापसी करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है।
आलम यह रहा कि अशोक गहलोत के कई मंत्री अपनी सीट तक नहीं बचा सके। अशोक गहलोत सरकार में 25 मंत्री चुनावी मैदान में थे, लेकिन इसमे से सिर्फ 9 को ही जीत मिल सकी। जोकि साफ तौर पर संदेश है कि प्रदेश की जनता अशोक गहलोत सरकार से संतुष्ट नहीं थी। प्रदेश में हर 5 साल के बाद सरकार बदलने का रिवाज है, जोकि इस चुनाव में भी कायम रहा।

इस चुनाव में भाजपा के 7 सांसद चुनावी मैदान में थे, जिसमे से सिर्फ 3 को हार का सामना करना पड़ा। अहम बात है कि अशोक गहलोत जोकि पांच बार से जोधपुर की सरदारपुरा सीट से विधायक थे, उन्होंने लगातार छठी बार जीत दर्ज की है और भाजपा के महेंद्र राठौर को 26000 वोट से मात दी है। हालांकि गहलोत की इस बार जीत का अंतर पिछले चुनाव की तुलना में तकरीबन आधा रह गया है।
प्रदेश में कांग्रेस की हार के बावजूद जिन 9 मंत्रियों ने जीत दर्ज की है, उसमे टीकाराम, शांति धारीवाल, मुरारीलाल मीणा, अर्जुन बमानिया, महेंद्रजीत मालवीय, बृजेंद्र ओला, अशोक चंदना, सुभाष गर्ग हैं।
कांग्रेस के जो 17 कैबिनेट मंत्री चुनाव में हारे हैं उसमे प्रदेश सरकार में अल्पसंख्य मंत्री सालेह मोहम्मद, बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, शिक्षा मंत्री जाहिदा खान, उच्छ शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव, ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा, शिक्षा राज्य मंत्री बुलाकी दास, सिविल सप्लाई मिनिस्टर प्रताप सिंह, कॉमर्स-ट्रेड मिनिस्टर शकुंतला रावत, सिविल एविएशन मिनिस्टर विश्वेंद्र सिंह को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications