Rajasthan Train derailed: साबरमती आगरा कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
Rajasthan Train derailed: आज अजमेर में मदार स्टेशन से पहले साबरमती आगरा कैंट सुपरफास्ट ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक ये ट्रेन हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे तब हुआ जब साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद चार डिब्बे पटरी से उतर गए।

अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन हादसे को रोक नहीं पाया, फिलहाल राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
रेलवे के डीआरएम राजीव धनखड़ ने कही ये बात
Recommended Video
इस बारे में अजमेर रेलवे के डीआरएम राजीव धनखड़ ने कहा कि 'कोई घायल नहीं हुआ है और ना ही कोई तकनीकी खराबी की खबर है, फिलहाल हमने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो जल्द ही रिपोर्ट हमें देगी।'
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने कही ये बात
तो वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने कहा कि 'हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चला है, जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति बनाई गई है।' तो वहीं अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी मदार भी रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, तो वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'जो भी हुआ है वो बहुत दुखद है, हम घटना का कारण पता कर रहे हैं, राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है।'
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है
आपको बता दें कि इस घटना से स्टेशन पर थोड़ा अफरा तफरी का भी माहौल बन गया था लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया।
रेल रूट प्रभावित हुआ
हालांकि इस घटना की वजह से रेल रूट प्रभावित हुआ और कुछ ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा और जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनके नाम निमम्नलिखित हैं।
कुछ ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है...
- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक
- अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक
- अजमेर-गंगापुर सिटी
- अजमेर-रेवाडी सिटी
- जयपुर-मारवाड़ सिटी
- मारवाड़-जयपुर सिटी
- साबरमती-दिल्ली रेल सर्विस का रूट बदला है।












Click it and Unblock the Notifications