Rajasthan Weather Update: लोगों को उमस से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोगों को उमस से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में बुधवार से बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मानसून की टर्फ लाइन बुधवार को दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में बुधवार को 15 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें चित्तौड़गढ़, जालौर, बाड़मेर, बूंदी, सिरोही,, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई है।

weather update

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस तंत्र के सक्रिय होने से अगले 4 से 5 दिन तक राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में मानसून के पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं होने से उमस बढ़ गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में पर 42 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों को उमस और गर्मी से परेशानी हो रही है। ऐसे में अब बारिश होगी तो लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

राजस्थान में मानसून आने के साथ ही फसलों की बुवाई का समय भी शुरू हो गया है। ऐसे में कृषि विभाग ने 21 जुलाई तक खरीफ की फसलों जैसे मूंग, तिल, मोठ, ग्वार और बाजरे की बुवाई के लिए उपयुक्त समय बताया है।

प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक बढ़ी है। पिछले 24 घंटे में बांधों में 13 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। राजस्थान के कुल 691 बांधों में से 17 पूर्ण और 279 आंशिक रूप से भरे हुए हैं। लेकिन 345 बांध अभी भी खाली है। जयपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध में पानी की आवक दर्ज की गई है। लेकिन बांध में पानी की आवक अभी उतनी शुरू नहीं हुई है। जितनी पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+