राजस्थान में 'दो- तीन' मुद्दे अहम, अभी नहीं करूंगा खुलासा, सीएम गहलोत से बात के बाद बोले राहुल गांधी
राजस्थान सराकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राहुल गांधी ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं।

Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्थान में हैं। मंगलवार को उन्होंने सवाईमाधोपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम अशोक गहलोत को उन्होंने 'दो-तीन' चीजें बताई हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये ऐसे मुद्दे हैं जिन पर काम करना जरूरी है।
मंगलवार को भारत जोड़े यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी सवाईमधोपुर में एक जनसभा को संबोधित कर किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकमकर हमला बोला। सवाई माधोपुर के कुस्ताला गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस यात्रा में गहलोत, राज्य पार्टी प्रमुख गोविंद सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके साथ चल रहे हैं और वे लोगों की बात सुन रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारी सरकार जनता जो कह रही है, उस पर कार्रवाई करेगी।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजस्थान में चुनाव के दौरान दो बार वादा किया था कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को केंद्र द्वारा समर्थन दिया जाएगा और इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सवाई माधोपुर के कुस्ताला गांव में नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने दो- तीन चीजों पर सीएम अशोक गहलोत से बात की है जो बेहद अहम है। इन पर कार्य करने की आवश्यता है। लेकिन उन्होंने कहा कि इसका अभी वो खुलासा नहीं करेंगे।
राहुल ने राजस्थान सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 22 लाख किसानों का 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है। 8 लाख किसानों के बिजली बिल का बकाया जीरो है। जबकि 'चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू की गई। वहीं शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू की गई है।
वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने कहा कि पीएम ने राजस्थान में चुनाव के दौरान दो बार वादा किया था कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को केंद्र आगे बढ़ाएगा। इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के काम में बाधा पैदा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications