Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बंदर को आधा ही निगल पाया था अजगर तभी निकल गया दम, ​जानिए शिकार का क्या हुआ हाल

राजस्थान। राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू के गांव में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया। एक विशालकाय अजगर को बंदर का शिकार भारी पड़ गया। अजगर को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बंदर को निगलने के चक्कर में अजगर का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अजगर मृत पड़ा हुआ था। टीम ने उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे दफना दिया।

अजगर की मौत दम घुटने से हुई

अजगर की मौत दम घुटने से हुई

क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माउंट आबू के हेटम जी गांव में खाली पड़े भूखंड में एक विशालकाय अजगर के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वहां पर एक अजगर पड़ा मिला। जांच में पाया गया कि बंदर को निगलने की कोशिश में अजगर की जान चली गई। साथ ही अजगर कि चपेट में आने से बंदर की भी मौत हो गई। वन अधिकारी महेंद्र कुमार के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि अजगर की मौत दम घुटने से हुई है। उन्होंने बताया कि अजगर का शव वन कर्मियों को सौंप दिया गया, जिसके बाद तलेटी वन विभाग कार्यालय के निकट मृत अजगर को दफना दिया गया।

जब मोर को निगल गया था अजगर

जब मोर को निगल गया था अजगर

बता दें ऐसा कम ही होता है जब अजगर के हमले से किसी की जान बच जाए। वहीं, इस घटना की बात करें तो अजगर की ही मौत हो गई, जबकि इससे पहले अजगरों के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वह बड़े-बड़े पशु-पक्षियों को निगलता हुआ दिखाई दिया है। इससे पहले हरियाणा के यमुनानगर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पहाड़ियाें पर बने मंदिर के पास एक विशालकाय अजगर निकला और उसने एक मोर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। शोर सुनकर कई लोग वहां पहुंचे। उन्होंने अजगर को भगाने की कोशिश की, लेकिन अजगर ने मोर को नहीं छोड़ा। विशालकाय अजगर मोर को निगलता चला गया। इसके बाद झाड़ियाें में कहीं छिप गया।

कुत्ते को निगल गया था अजगर

कुत्ते को निगल गया था अजगर

हरियाणा के ही पंचकूला की एक घटना सामने आई थी, जिसमें अजगर पालतू कुत्ते को खा गया था। यह अजगर करीब 12 फीट का था, उसने घर में घुसकर एक कुत्ते को निगल लिया था। जब घरवालों को काफी देर तक अपना कुत्ता नहीं दिखा तो वे उसे खोजने लगे। उन्होंने घर के अंदर इधर-उधर झांका, तभी उन्हें अंदर अजगर सिमटे हुए पड़ा मिला। उसे देख घर के मालिक की सांसें फूल गईं। फिर, वहां काफी लोग जुट गए। इसके बाद स्नेक कैचर अमित कुमार को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अजगर को काबू किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+