Rajasthan News: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, खनन विभाग ने जारी किया 25 करोड़ का नोटिस
Rajasthan News: राजस्थान में टोंक जिले की निवाई विधानसभा सीट से पूर्व विधायक प्रशान्त बैरवा की सत्ता बदलते ही मुश्किले बढ़ती हुई नजर आ रही है। खनिज विभाग ने प्रशांत बैरवा की मां पर अवैध खनन करने पर 25 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि की पेलेन्टी लगाई है।
अवैध खनन मामले को लेकर प्रशांत बैरवा की मां आशा लता पर खनिज विभाग ने 25 करोड़ 66 लाख 74 हजार 413 का जुर्माना लगाया है और जुर्माने की यह राशि एक माह में जमा कराने के आदेश भी दिए।

दरअसल निवाई क्षेत्र के बहड गांव के पास करीब साढ़े चार हैक्टेयर में निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की मां आशालता बैरवा की क्वार्ट्ज पत्थर की खान आवंटित है। करीब पांच -छह माह पहले खनिज विभाग को पता लगा की इनकी खान के आस पास बड़े स्तर पर क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन किया गया है।
इस पर खनिज विभाग ने संज्ञान लेते हुए विभागीय टीम मौके पर पहुंची। अवैध खनन को लेकर जांच की तो सामने आया कि खनन पट्टाधारी आशा लता बैरवा ने ही सरकारी जमीन पर क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन किया गया है। इससे खनन पट्टाधारी आशा लता बैरवा को अवगत कराया गया तो उन्होंने मना कर दिया।
विभाग ने 28 जनवरी को उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में फिर से अवैध खनन को लेकर जांच की गई। जांच में वहीं बात सामने आई कि आशालता बैरवा ने क्वार्ट्ज पत्थर का अवैध खनन करवाया है। इसके आधार पर इन पत्थरों की कीमत वसूलने के लिए 25 करोड़ 66 लाख 74 हजार 413 रुपये की पेनल्टी लगाई है।
बैरवा पूर्व सीएम गहलोत के नजदीकी रहे हैं
प्रशांत बैरवा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी रहे हैं। प्रशांत बैरवा टोंक जिले की निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। राजस्थान में पूर्व में गहलोत-पायलट विवाद के समय पूर्व विधायक की भूमिका खासा चर्चा में रही थी।












Click it and Unblock the Notifications