Lok Sabha Election: अलवर में प्रियंका गांधी के रोड शो ने बदल दी हवां ? भाजपा के भूपेंद्र यादव क्या करेंगे अब

Priyanka Gandhi Road Show In Alwar: राजस्थान में दो चरण 19 और 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हैं। एक ओर भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे है तो दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने मोर्चा सम्भाल लिया है।

आज प्रियंका गांधी ने अलवर में विशाल रोड शो किया, रोड में हजारों की तादाद में आमजन जुटे। अब चर्चा है कि क्या भाजपा के भूपेंद्र यादव की हवां बदल गई या फिर ललित यादव की लोगों में लहर दौड़ गई।

priyanka-gandhis-huge-road-show-in-alwar-many-leaders-including-ashok-gehlot-participated

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अलवर शहर में सोमवार दोपहर अपना रोड शो शुरू किया। रोड शो में प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले वाहन में सवार हुईं।

प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और भंवर जितेंद्र सिंह भी रहे। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।

कांग्रेस ने इस सीट से ललित यादव को उम्मीदवार बनाया है जो विधायक भी हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस रोड शो के बाद प्रियंका ने दौसा के बांदीकुई में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने इस बार युवा विधायक ललित यादव को मैदान में उतारा है उनके सामने भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव हैं। इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

राजस्थान में प्रचार की जिम्मेदारी प्रियंका गाँधी ने संभाली हुई है। कल उन्होंने जालोर सिरोही से लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोटत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+