PM Modi Rajasthan Visit: सप्ताहभर में ही पीएम मोदी फिर आ रहे राजस्थान, जानिए इस बार का कार्यक्रम
PM Modi in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने से पहले और भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के इंतजार की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर राजस्थान आ रहे हैं। अभी 25 सितंबर को जयपुर में सभा करके गए थे।

अब पीएम मोदी का 2 अक्टूबर को राजस्थान आने का कार्यक्रम बना है। पीएम नरेंद्र मोदी इस बार के राजस्थान दौरे पर चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवलिया सेठ मंदिर आएंगे। मंदिर में दर्शन करने के बाद सभा को भी सम्बोधित करेंगे।
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के अनुसार ने पीएम मोदी दो अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ के दौरे पर आएंगे तब चित्तौड़-नीमच रेलवे लाइन के दोहरीकरण, डबोक एयरपोर्ट, एनएचएआई, पेट्रोलियम, पर्यटन सर्किट आदि केन्द्रीय मंत्रालयों से जुड़ी करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष के साथ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को सभास्थल का निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications