Beneshwar Dham History: क्‍या है बेणेश्‍वर धाम, जहां राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रहीं?

Beneshwar Dham Kahan Hai: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी 2024 को राजस्‍थान के डूंगरपुर स्थित बेणेश्‍वर धाम में होंगी। यह पहला मौका है जब कोई राष्‍ट्रपति बेणेश्वर धाम आएगा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेणेश्वर धाम मेला 2024 से पहले राजिविका की ओर से 'लखपति दीदी योजना' के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। वे यहां करीब 3 घंटा 35 मिनट तक रहेंगी। शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Beneshwar Dham Dungarpur Rajasthan

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा के मौके पर जानिए बेणेश्वर धाम का इतिहास, यहां का मेला, मान्‍यताएं और परम्‍पराओं के बारे में।

बेणेश्‍वर धाम क्‍या है?

दरअसल, राजस्‍थान के आदिवासी बाहुल्‍य जिला डूंगरपुर के मुख्‍यालय से करीब 60 साबला तहसील में बेणेश्‍वर धाम पवित्र तीर्थ स्‍थल है। इसे आदिवासियों का हरिद्वार, बागड़ का पुष्कर और बागड़ का कुम्भ के नाम भी जाना जाता है।

बेणेश्‍वर धाम कब भरता है?

राजस्‍थान के बेणेश्‍वर धाम एकलौती ऐसी जगह है, जो सोम, माही व जाखम नदियों के पवित्र संगम पर स्थित है। यहां पर हर साल माघ शुक्ल पूर्णिमा पर विशाल मेला भरता है, जिसमें राजस्‍थान ही बल्कि गुजरात और मध्‍य प्रदेश से भी बड़ी संख्‍या में आदिवासी शामिल होते हैं। इसे आदिवासियों का कुभ व भीलों का प्रसिद्ध मेला भी कहा जाता है।

Beneshwar Dham Dungarpur Rajasthan

संत मावजी की तपोभूमि है बेणेश्वर धाम

बेणेश्‍वर धाम में 300 साल पहले संत मावजी ने तपस्‍या की थी। मावजी की तपोभूमि बेणेश्वर धाम का माघ मेला भगवान शिव को समर्पित होता है। मेले में आने वाले श्रद्धालु संगम पर डुबकी लगाने के बाद भगवान शिव के दर्शन करते हैं।

Beneshwar Dham Dungarpur Rajasthan

बेणेश्‍वर धाम में राष्‍ट्रपति के दौरे की तैयारियां

यूं तो राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी की शाम को ही राजस्‍थान आ जाएंगी। जयपुर एयरपोर्ट से वे राजभवन जाएंगी। यहां पर रात्रिविश्राम करेंगी और दूसरे दिन सुबह दौसा के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद शाम को बेणेश्‍वर धाम आएंगी।

बेणेश्‍वर धाम में 5 अस्‍थायी हेलीपैड बनाए गए है। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्‍थल पर 10 हजार महिलाओं को बैठने के लिए डोम लगाया गया है। राजीविका के लिए स्टाल्स लगाए हैं। लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस भेजने के लिए वाहनों, पेयजल, भोजन, अल्पाहार इत्यादि की भी व्‍यवस्‍था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+