Rajasthan: रूपनगढ़ में फायरिंग के बाद सियासी पारा गर्म,नेता प्रतिपक्ष जूली ने बताया जंगलराज

Rajasthan Ajmer News: अजमेर के रूपनगढ़ में हुई फायरिंग की घटना के बाद राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि पर्ची सरकार फेल हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "प्रदेश में नहीं थम रहा अपराध, विफल है पर्ची सरकार"

अजमेर के रूपनगढ़ से आया यह वीडियो राजस्थान में बढ़ते जा रहे जंगलराज का उदाहरण है। ऐसा लगता है कि IPS ट्रांसफर लिस्ट के इंतजार में पुलिस विभाग ने काम रोक दिया है और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आम ग्रामीण-गरीब, व्यापारी अब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं।

political-temperature-rises-after-firing-in-rupangarh-rajasthan-opposition-leader-julie-calls-it-j

एक केन्द्रीय मंत्री, एक राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं स्पीकर के जिले का यह हाल है तो बाकी जगह का हाल जनता सोच सकती है।

मेरी प्रदेश की सरकार से मांग है कि ऐसा कृत्य करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो, जिससे प्रदेश में कानून का इकबाल कायम हो सके!

आपकों बता दे कि जमीनी विवाद को लेकर किशनगढ़ के रूपनगढ़ में फायरिंग हो गई थी, ग्रामीणों ने जेसीबी को आग लगा दी थी उधर फायरिंग में एक की मौत हो गई और 3 जने घायल गए थे।

किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की हत्या के आरोप में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बलवा राम चौधरी का भांजा दिनेश चौधरी व उसके अन्य साथियों के साथ रूपनगढ़ में आया। जहां ग्रामीण अपनी दुकानों का निर्माण कर रहे।

इसी दौरान बलराम का भांजा दिनेश चौधरी अपने साथियों के साथ ग्रामीणों की जमीन को जेसीबी की मदद से तोड़ने लगा । उसने आते ही 6 से 7 राउंड फायर कर दिए । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई और घटना में 1 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

झगड़े में गंभीर हालत को देखते हुए उसकी अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है । फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाजार बंद कर दिए और जेसीबी को आग लगा दी । फिलहाल मौके पर तीन थानों की पुलिस का जाब्ता तैनात है।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए अजमेर रेंज आईजी ओम प्रकाश मेघवाल का बयान सामने आया है । आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि रूपनगढ़ थाना प्रभारी को जमीन विवाद को लेकर सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर देखा तो वहां में लाठी भाटा जंग हुई थी।

वहीं इससे जमीनी विवाद के चलते शकील लान्गा नाम के युवक की मौत हो गई है। स्कॉर्पियो और वर्ना कार पर सवार होकर आए बदमाशों द्वारा हमला करने की बात सामने आई है।

इस वारदात में एक जेसीबी को ग्रामीणों द्वारा आग के हवाले भी किया गया है पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावरों की एक स्कॉर्पियो और वरना कार भी जप्त की है।

पुलिस में भारतीयों का पीछा करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। हमलावरों के पीछे पुलिस की टीमें लगी हुई है। पुलिस द्वारा कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले सभी बदमाशों को डिटेल किया जाए।
सूचना मिलते ही अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई और एडिशनल एसपी ग्रामीण दीपक शर्मा मौके पर पहुंच गए वह पुलिस बल को इतिहातन के तौर पर गांव में तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+