Rajasthan: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास ने क्यों कहा एक अनार 100 बीमार ? जानिए और क्या बोले दास
Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में सियासी घमाशान बढ़ता जा रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री राधामोहन दास के बयान के बाद से ही कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर नजर आ रही है। लेकिन आज फिर से राधामोहन ने तीखे बयान देकर पलटवार कर दिया।
राधामोहन दास ने अपने दिए बयानों को दोहराते हुए कहा कि अभी जो कुछ मैं कह रहा हूं कि वो माफी ही तो है, अभी तो मैने थोड़ा सा है, मेरा मूहं मत खुलवाइए, अभी तो बहूत कुछ कहना बाकी है। इसलिए मत कहलवाओं।
राजनीति में अगर आपकों किसी ने कह दिया कि आप कमजोर हो गए तो इसमें नाराज होने की क्या चीज है दादा, अपनी मजबूती रोडमैप में दिखाई, मतदान केंद्र में दिखाओं, सड़कों पर यह कौनसी मजबूती है।

Recommended Video
भगवान श्रीकृष्ण के बैनर पर काला स्याही फैंक दिया, इसमें कौनसी मजबूती है। रात 9 को बजे मेरी गाड़ी पर पत्थर फैंक रहे हो, काली स्याही फैंक रहे हो, कपड़े फेंक रहे हो, कही शीशा फूट जाता तो। मैने तो कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया। पुलिस, प्रशासन करवा देते तो।
इसलिए नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, नौजवानों को सही दिशा दिखानी चाहिए, मुझे उम्मीद है कि यह बात उनकों समझ में आएगी।
राजेश पायलट को याद करते हुए राधामोहन दास ने कहा कि वो देश के बड़े राजनेता रहे है। बहूत बड़ी सख्शियत रहे है। उस बड़ी सख्शियत का पूरा देश सम्मान करता रहा है।
राजस्थान में पार्टी के कमजोर होने के सवाल के पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि मैं प्रदेश के तीन जिलों में होकर आया हूं, पार्टी अगर कमजोर होती तो टिकट के लिए 30-30 लोग मार नहीं कर रहे होते। एक टिकट लड़ने में और एक चुनाव लड़ने में कितना खर्चा होता है यह हम भी जानते है और आप भी जानते है।
ऐसा क्यों है कि भाजपा का टिकट एक अनार 100 बीमार का टिकट बन गया है। ऐसा क्यों है कि जब पार्टी कमजोर हो गई है तो भाजपा के नेता उतारू पड़े है। दौसा, देवली-उनियारा और झुंझुनूं के दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि टिकट मांगने वाले और उनकी शख्सियत जितनी बड़ी है। बड़े-बड़े ताकतवर लोग आज भाजपा से टिकट मांग रहे है।
फिर मै केसे मान लूं कि उन्होने बिना तुलना किए टिकट मांग लिया होगा, कोई हारने के लिए टिकट मांगता है।












Click it and Unblock the Notifications