Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: आखिर कौन करवा रहा था अपने ही एसपी की जासूसी, आईजी अजय पाल लाम्बा लेंगे एक्शन ?

Rajasthan Spying on SP: राजस्थान में एक आईपीएस की जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला भिवाड़ी का है जहां अपने ही एसपी की पुलिस अधिकारी जासूसी कर रहे थे। जब मामला सामने आया तो जानकारी मिली है कि पुलिस वाले अपनी ही एसपी की जासूसी कर रहे थे, मामले में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जासूसी कर रही थी।तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हैड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश राहुल दीपक शामिल है। जानकार सूत्रों से जानकारी मिली है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल तम्बर की लोकेशन निकलवा रहा था।

policemen-were-spying-on-their-own-sp-in-rajasthan-now-ig-ajay-pal-lamba-will-take-action

एसपी की जासूसी को लेकर अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह खेल हो रहा था और यह काम कब से जो रहा था, इसकी जानकारी तो फिलहाल नही मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि दस से अधिक बार एसपी की लोकेशन निकाली गयी। लोकेशन लेने के लिये जिस नम्बर का इस्तेमाल किया जाता था उसकी चेटिंग को भी डिलीट कर दिया गया।

यह लोकेशन केवल शनिवार और रविवार की ही निकाली जा रही थी । उद्देश्य एसपी को बिना बताए छुट्टी करने का बताया जा रहा है। हालांकि यह तर्क पुलिस वाले ही खारिज कर रहे है।

पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है।इसकी जांच एस सी -एस टी सेल के डीएसपी को दी गयी है।प्रदेश पुलिस में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इसीलिए सब चुप्पी साधे हुए है।

एसपी की जासूसी का असली मकसद ओर इसमें शामिल अन्य चेहरों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। वैसे शक की सुई श्रवण जोशी पर ही टिकी है। इस मामले की सूचना मिलते ही आईजी अजय पाल लाम्बा भी कल शाम को भिवाड़ी पहुंच गए है । उन्होंने जासूसी करने वालो को एसपी ऑफिस बुलाकर बात भी की है।

आज भी आजईजी अजय पाल लाम्बा पुलिस अधिकारियों की बैठक भी लेंगे और पूरे प्रकरण को लेकर जानकारी जुटाएंगे। फिलहाल तो इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। कोई कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+