थाने की मेस में खाना बनाने वाले की 3 बहनों की शादी में पुलिसवाले बने मामा, डेढ़ लाख का भात भरा
भोललाव रोड सोमनाथ नगर निवासी रामदेव गुर्जर पिछले 22 साल को पाली शहर के औद्योगिक पुलिस थाने में लांगरी (रसोइयां) का काम कर रहा है। 22 अप्रैल को तीन बहनों की शादी हुई।

राजस्थान पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला है। पुलिसवालों ने थाने की मेस में खाने बनाने वाले की तीन बहनों की शादी में मामा बनकर डेढ़ लाख रुपए का भात भरा है। मामला राजस्थान के पाली शहर के औद्योगिक पुलिस थाने का है।
जानकारी के अनुसार भोललाव रोड सोमनाथ नगर निवासी रामदेव गुर्जर औद्योगिक पुलिस थाने में लांगरी (रसोइयां) का काम पिछले 22 साल से काम कर रहा है। 22 अप्रैल को रामदेव गुर्जर की तीन बहनों की शादी हुई।
रामेदव गुर्जर की बहन संतोष, लक्ष्मी व सोनू गर्जुर की बारात गांव भंडसुरी, दंड का ढाणाा व मठ से आई। उसकी बहनों की शादी पर पुलिस थाने के स्टाफ ने आर्थिक मदद करने की ठानी और आपसी सहयोग से डेढ़ लाख रुपए एकत्रित किए।
शनिवार को औद्योगिक पुलिस थाने का स्टाफ सीओ सिटी अनिल सारण की अगुवाई में रामदेव गुर्जर क घर पहुंचे और एक लाख 41 हजार रुपए का मायरा भरा। तीन दुल्हन बहनों के लिए कपड़े व उपहार भी लेकर गए। कपड़ों की खरीदारी की जिम्मेदारी तीन महिला कांस्टेबलों को सौंपी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications