सीएम आवास के सामने पुलिस-बजरी माफियाओं में हुई मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर में बजरी माफियाओं और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक बजरी माफिया भी घायल हो गया है। बता दें कि मुठभेड़ सीएम आवास के सामने गुलाबबाग चौराहे पर हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी और माफिया को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Police encounter with illegal mining mafia in Jaipur

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में राजस्थान के चंबल नदी के किनारे बसे धौलपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों से बजरी का खनन जारी है। सीओ शहर सुरेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने गुरुवार को बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान बजरी माफिया से पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बजरी माफियाओं ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने भी जवाब कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक माफिया घायल हो गया।

निहालगंज थाना प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया कि धौलपुर से बजरी तस्करी कर आगरा की ओर से जाई जा रही थी। जब ये अवैध ट्रेक्टर ट्रलियां हाईवे से निकली, तो पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस टीम ने बैरिकेड लगाकर ट्रैक्टरों को रुकवाने की कोशिश की, हथियारों से लैस तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। बजरी माफिया के हौसले इतने बुलंद थे कि ट्रेक्टर रोकने के बजाय, उन्होंने पुलिस पर ही ट्रेक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। ट्रेक्टर की टक्कर से निहालगंज थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद घायल हो गया, वहीं ट्रेक्टर ट्रॉली पलट जाने से एक तस्कर भी घायल हो गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 ट्रैक्टर व ट्रॉलियां जब्त कर लीं। बजरी माफिया कृष्णा के पैर में चोट आई है, उसे पुलिस ने पड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+