राजस्थान: महिला को नग्न घुमाने के मामले में पुलिस का एक्शन, पति समेत 3 गिरफ्तार

राजस्थान से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मणिपुर की तरह एक महिला को नग्न करके घुमाया गया। इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसके ससुराल वाले ही वाले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी एक्शन मोड में है।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक प्रतापगढ़ की घटना की जानकारी मिलते ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें उसका पति भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि वो सबूत जुटा रही, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Pratapgarh

वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले में नजर बनाए हुए हैं। बांसवाड़ा के पुलिस महानिरीक्षक एस परिमल ने घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में कुल दस आरोपी हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

आईजी के मुताबिक आरोपियों की पहचान नाथू मीना (पीड़िता का पति), वेलिया वीणा और कान्हा मीना के रूप में हुई है। वो सभी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनको पकड़ लिया गया। हालांकि वो इस कार्रवाई में मामूली रूप से घायल हुए हैं। ऐसे में प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में उनका इलाज करवाया जा रहा। जल्द ही उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

सीएम ने क्या कहा?
घटना के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने आगे कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

ऐसे समझें पूरा मामला
ये मामला प्रतापगढ़ के धरियावद कस्बे का है। वहां पर एक महिला की सालभर पहले शादी हुई थी। उसका वहां के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। चार दिन पहले वो उसके साथ भाग गई, लेकिन ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे निर्वस्त्र करके घुमाया। वैसे घटना चार-पांच दिन पुरानी है, लेकिन उसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+