PM Modi Rajasthan VIDEO: देवनारायण जयंती पर मालासेरी डूंगरी पर आए पीएम मोदी क्‍या-क्‍या बोले

राजस्‍थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें अवतरण महोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिकरत की। भगवान देवनारायण गुर्जर समाज के कुल देवता हैं।

PM Narendra Modi Malaseri bhilwara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी 2023 को राजस्‍थान दौरे पर रहे। पीएम मोदी ने राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद में गुर्जरों के आराध्य भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव में शिकरत की। मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि भगवान देवनारायण का बुलाया हुआ तो मुझे यहां मालासेरी डूंगरी आने का मौका मिला। उनका आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्‍य की बात की है।

Recommended Video

    Devnarayan Jayanti: कैसे मिली Lok Devta की उपाधि, Gurjar समाज से कैसा रिश्ता ? | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कहा कि मैं भगवान देवनारायण से देश की अनवरत सेवा और गरीबों के कल्‍याण के लिए आशीर्वाद मांगने भीलवाड़ा राजस्‍थान आया हूं। भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव की जितने भव्‍य तरीके से तैयारियां की गई हैं, उसके लिए पूरा गुर्जर समाज साधुवाद का पात्र है।

    PM Modi Rajasthan

    भारत को अपने हजारों साल पुराने इतिहास, सभ्‍यता पर गर्व है। हमें भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक रूप से तोड़ने की खूब कोशिश हुई, मगर कोई भी ताकत हमें मिटा नहीं सका। भारत सिर्फ एक भू-भाग नहीं है, बल्कि हमारी सभ्‍यता व श्रृद्धा की एक अभिव्यक्ति है, इसलिए भारत आज अपने वैभवशाली भविष्य की नींव रख रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा हमारे समाज की शक्ति है।

    पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण ने हमेशा सेवा और जन कल्‍याण को प्राथमि‍कता दी है। यहां आने वाले हर भक्‍त यही सीख लेकर जाता है। जिस परिवार से वे आते थे। वहां उनके लिए कोई कमी नहीं थी, लेकिन सुख सुविधाओं की बजाय उन्‍होंने जन कल्‍याण का कठिन मार्ग चुना। अपनी ऊर्जा का उपयोग उन्‍होंने सेवा में खर्च किया। भगवान देवनारायण ने जो रास्‍ता दिखाया वो सबके साथ सबके विकास का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+