अमृत महोत्सव : PM बोले-देश को बदनाम करने की साजिश हो रही, CM ने कहा देश में हिंसा का माहौल
सिरोही, 21 जनवरी। राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में गुरुवार को अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम अशोक गहलोत ने भी हिस्सा लिया।

अमृत समारोह को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश को बदनाम करने का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर षड़यंत्र चल रहा है। अमृत महोत्सव पर यह भी जरूरी है कि दुनिया में भारत के बारे में सही बात जाए। ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाएं यह कर सकती है।
इधर, कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा देश हमेशा वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला रहा। विनोबा भावे ने जय जगत का नारा दिया। आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल है। इससे छुटकारा मिले, यह सबकी इच्छा है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पीएम व सीएम बयान पर सियासत पर शुरू हो गई। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भीलवाड़ा में कहा कि राहुल गांधी से लेकर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के सभी नेता देश के खिलाफ भाषा बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications