PM Modi US visit: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को दिया चंदन का बॉक्‍स, जयपुर से क्‍या रिश्‍ता?

PM Modi Gift to Joe Biden: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को व्‍हाइट हाउस पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने US राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और उनकी फैमिली को कई तोहफे दिए।

PM Modi in US: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। 21 जून 2023 को पीएम मोदी व्‍हाइट हाउस पहुंचे। यहां पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन व उनकी पत्‍नी व प्रथम महिला जिल बाइडेन ने मोदी का गर्मजोशी से स्‍वागत किया।

US पर दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति जो बाइडेन व उनकी फैमिली को कई तोहफे दिए हैं। इन तोहफों में से कइयों का राजस्‍थान से खास रिश्‍ता है।

PM Modi Gift to Joe Biden

पीएम मोदी अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को चंदन की लकड़ी से बना एक विशेष बॉक्‍स भेंट किया, जिसे राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के कारीगरों ने तैयार किया था।

खास बात यह है कि इस बॉक्‍स का नाम 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो'है। यह विशेष तौर पर उस शख्‍स को दिया जाता है, जो एक हजार पूर्णिमा के चंद्रमा को देख चुका हो। यह उपहार हिंदू परंपरा का एक हिस्‍सा है। उस व्‍यक्ति को भी दिया जाता है, जो 80 साल 8 माह की आयु पूरी कर चुका हो।

खबर है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति को पीएम मोदी से तोहफे में मिले बॉक्‍स 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो' को बनाने के लिए चंदन की लकड़ी कर्नाटक के मैसूर से मंगवाई गई थी। इस बॉक्‍स में कई अहम चीजें रखी हुई हैं। इसमें भगवान गणेश की मूर्ति भी है, जो कोलकाता के स्‍वर्णकारों की पांचवीं पीढी ने तैयारी की है।

क्‍या है 'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो'?

'दृष्टसहस्त्रचन्द्रो' मतलब हिंदू परंपराओं में सहस्‍त्र पूर्ण चंद्रोदयन के मौके पर 10 अलग-अलग वस्‍तुओं का दान करना है। इसमें भूदान, तिलदान, गौदान, हिरण्‍यादान (सोने), अजयदान (घी) वस्‍त्रदान, धान्‍यदान, रौप्‍यदान (चांदी) व लवणदान (नमक) की परंपरा है।

इसी परंपरा के तहत पीएम मोदी द्वारा राष्‍ट्रपति बाइडेन को दिया बॉक्‍स चंदन की लकड़ी से बना है, जो भूदान का प्रतीक है। हिरण्‍यादान के लिए बॉक्‍स में 24 कैरेट सोने का सिक्‍का व रौप्‍यदान के तौर पर चांदी का सिक्‍का और लवणदान के लिए गुजरात का नमक रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+