Viral : पिंटू मिस्त्री पेट से वापस निकाल देता है पानी, अंगूर व संतरा, 4 मिलियन बार देखा गया यह Video
Pet se Pani ka Viral video: पिंटू मिस्त्री राजस्थान के भरतपुर जिला मुख्यालय पर तोप सर्किल चौराहा के पास कोरिया का मोहल्ला निवासी है। पेट से पानी निकालने वाले वीडियो को 40 लाख लोगों ने देखा।

Pintu Bhai Viral Video Bharatpur Rajasthan: यह गजब का टैलेंट है। खाने-पीने का कोई सामान मुंह से पेट के अंदर गया और फिर थोड़ी देर बाद सही सलामत वापस निकाल आया हो। ऐसी कलाकारी अक्सर जादूगर दिखाते हैं, मगर राजस्थान के पिंटू मिस्त्री उर्फ पिंटू भाई को भी इसमें महारात हासिल है। पिंटू का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 40 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। (वीडियो नीचे)

पिंटू मिस्त्री का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर वन इंडिया हिंदी की टीम पिंटू तक पहुंची और इस कला की पूरी कहानी जानी। साथ ही पिंटू की निजी जिंदगी को भी खंगाला, जो बेइंतेहा दुख से भरी हुई है। अपनी कला के दम पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देने वाले पिंटू की पूरी कहानी जानिए।

कौन है पिंटू मिस्त्री?
बता दें कि पिंटू मिस्त्री राजस्थान के भरतपुर के जिला मुख्यालय पर तोप सर्किल चौराहा के पास कोरिया का मोहल्ला के रहने वाले हैं। ये रेफ्रिजरेटर की रिपेयरिंग का काम करते हैं। यह काम नहीं मिलने पर 40 रुपए प्रति दिन के हिसाब पर किराये पर रिक्शा लाकर चला लेते हैं। पेट में पहुंची हुई खाद्यय सामग्री को वापस निकालने का हुनर इनमें बचपन से है।

पिंटू मिस्त्री की दर्दभरी कहानी
वन इंडिया से बातचीत में पिंटू ने बताया कि वे जब 17-18 साल के थे तब पिता किशन लाल व माता इमरती देवी का निधन हो गया। 31 साल की उम्र में पिंटू अविवाहित हैं। अपने घर में अकेले रहते हैं। रेफ्रिजरेटर की रिपेयरिंग करके, रिक्शा चलाकर पेट भरते हैं। इनके अलावा आधा दर्जन बकरे भी पाल रखे हैं। पेट से पानी, दूध, अंगूर व संतरा आदि खा-पीकर वापस निकालने की कला इनको कुदरत की देन है।
यहां देखें पिंटू भाई का वायरल वीडियो
दो दिन पहले भरतपुर के रमजान भाई नाम की फेसबुक आईडी से पिंटू का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें पिंटू दो लौटा पानी भरकर पीते हैं और फिर थोड़ी देर बाद ही अधिकांश पानी पेट से वापस भी निकाल देते हैं। इसके बाद पिंटू ने अंगूर खाए और निगले। उनको भी पेट से वापस बाहर निकाल दिया, मगर उसका वीडियो अपलोड नहीं किया। पानी वाले वीडियो को अब 4.5 मिलियन बार देखा जा चुका है।

वायरल वीडियो पर मजेदार कमेंट भी
पिंटू के वायरल वीडियो को खूब लाइक किया गया है। इस पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट किए हैं। कोई पिंटू की इस कला को सामान्य बता रहा तो कोई गजब का टैलेंट। वीडियो पर मजेदार कमेंट भी खूब किए गए हैं। हिमांशु कश्यप ने लिखा कि यह भाई आग बुझाने के काम आएंगे। रिहान घाजी ने लिखा कि यह आदमी विदेश से माल लेकर आने में बहुत काम आएगा।

क्या कहते हैं भरतपुर के मिस्त्री?
भरतपुर के गुटयारी रिपेयरिंग सेंटर के हुकम सिंह बताते हैं कि पिंटू भाई के टैलेंट का कोई दीवाना है। ये सब कैसे कर लेते हैं? इसका राज सिर्फ पिंटू ही जानता है। इसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में हम लोगों ने इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करवाया है। ताकि इसकी प्रतिभा को कोई बड़ा मंच मिल सके।

पिंटू ने बताई अपने टैलेंट की ट्रिक
पिंटू ने बताया कि वे पानी, दूध, अंगूर, संतरा आदि सांस रोकर पी-निगल लेते हैं। इसके बाद पेट में गई सामग्री को वापस मुंह की ओर खींचने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं। पिंटू अपने पेट से ढाई लीटर पानी या दूध पीकर वापस निकाल सते हैं। बचपन में मजाक मजाक में ऐसा करते थे। फिर अभ्यास करते करते इस कला में माहिर हो गए। इसकी वजह से अभी तक कोई शाीरीरिक दिक्कत नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications