Rajasthan News: सालासर में तरबूज पर बनाई बालाजी और पुजारी की तस्वीर, शेफ हर्षवर्धन के अनोखे हुनर की चर्चा

Rajasthan News: उदयपुर के चर्चित शेफ हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ने एक बार फिर अपने हुनर से सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर सुर्खियों में आए हर्षवर्धन इस बार सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन दर्शन के साथ-साथ वहां उन्होंने एक अनोखा कार्य कर दिखाया है।

हर्षवर्धन ने सबके सामने तरबूज़ पर बालाजी की जीवंत छवि उकेर दी और इसके बाद सालासर मंदिर के प्रसिद्ध पुजारी नितिन पुजारी की भी तस्वीर बनाकर सबको चौंका दिया। वहां मौजूद भक्तों की भारी भीड़ ने हर्षवर्धन के इस अनोखे टैलेंट को देखते हुए उनका जमकर सम्मान किया।

salasar balaji

नितिन पुजारी भी हर्षवर्धन की इस कला से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने हर्षवर्धन को दुपट्टा पहनाकर और बालाजी की फोटो भेंट करके सम्मानित किया। पुजारी जी ने कहा कि हर्षवर्धन जैसा हुनरमंद कलाकार उदयपुर ही नहीं। बल्कि पूरे राजस्थान और भारत का नाम रोशन करेगा। बालाजी महाराज की कृपा उन पर बनी रहे।

हर्षवर्धन ने इस खास मौके पर कहा कि यह सब बालाजी का आशीर्वाद है। नितिन पुजारी जी से मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है और गुरुजी और बालाजी की छवि बनाकर मुझे बहुत आत्मसंतोष मिला है।

शेफ हर्षवर्धन का यह नया प्रयास एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ले आया है। उनके इस अनोखे टैलेंट की अब हर जगह चर्चा हो रही है। भक्तों ने भी उनकी कला की दिल खोलकर तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+