Phalodi Murder: पीठ-पेट-चेहरे पर चाकू के घाव-दांत टूटे, पूरा बदन छलनी! मां के हत्यारे से लड़ी 16 साल की बेटी
Phalodi Murder Case: राजस्थान के फलोदी जिले में एक बर्बर हत्याकांड ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। 27 जुलाई की रात करीब 12:40 बजे नकाबपोश हमलावर ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हमले में बीच-बचाव में उतरी 16 साल की बेटी को भी हमलावर ने शिकार बनाया। उसके पेट में एक गहरा घाव दिया, पीठ पर दो वार, चेहरे पर दोनों तरफ वार और दांत भी टूटे।
5 चाकू के घाव बदन पर दिए। बुरी तरह घायल हुई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। खून से लथपथ हालत में वह अपनी मां को बचाने की कोशिश की, चाचा को अलर्ट किया और पुलिस को फोन पर पूरी घटना बताई। आइए विस्तार से जानते हैं कि खौफनाक घटना के पीछे का मकसद क्या?

मामला लोहाटाव पुलिस थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर का है। यहां भंवरी बिश्नोई (32) अपने तीन बच्चों रामज्योति (16), सोनू (10) और 4 वर्षीय बेटे के साथ घर के बाहर सो रही थीं। पति गंगाविशन बिश्नोई ट्रक ड्राइवर हैं और उस समय घर पर नहीं था। अचानक एक नकाबपोश हमलावर पहुंचा। भंवरी और रामज्योति जाग गईं। हमलावर ने सबसे पहले भंवरी पर हमला किया और उनके गले पर चाकू से घातक वार कर दिए।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रामज्योति ने जब आंखें खोलीं तो हमलावर ने उस पर भी चाकू से हमला बोल दिया। खून से लथपथ बड़ी बेटी रामज्योति हमलावर से भिड गई। इस दौरान हमलावर ने उसके पेट में एक गहरा घाव दिया, पीठ पर दो वार, चेहरे (दोनों तरफ) पर वार और दांत भी टूट गए। कुल 5 चाकू के घाव बदन पर दिए। छोटी बहन सोनू के हाथ पर भी चाकू का वार हुआ।
रामज्योति की बहादुरी, खून से लथपथ, फिर नहीं हारी हिम्मत
कई गंभीर चोटों के बावजूद रामज्योति हिम्मत नहीं हारी। वह खून से लथपथ हालत में दौड़कर पास के चाचा के घर पहुंची। चाचा को बताया और फोन से पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसके नाना ओमप्रकाश, मामा मंगीलाल और अन्य रिश्तेदार उसे तुरंत जोधपुर के माथुरदास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर बताते हुए कहा कि गहरे घावों के बावजूद उसकी जान बच गई है।
कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों हत्या?
मृतका के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी-दामाद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बच्चों के साथ बाहर सो रही थी। शोर सुनकर जागी तो हमलावर ने हमला कर दिया। उसने नकाब पहना हुआ था। उन्होंने हमलावर की बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि उसने बच्चों को भी नहीं बख्शा। घटनास्थल से दो चाकू और हमलावर के जूते बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच में अब तक क्या पता चला?
लोहाटाव पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। हमलावर की तलाश के लिए छापेमारी जारी। पति गंगाविशन बिश्नोई को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस अभी हत्या के पीछे का मकसद पता लगाने में जुटी है। प्रेम संबंध, पुरानी दुश्मनी, लूट या कोई अन्य वजह हो सकती है। जांच चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
