Rajasthan: भांड समुदाय के आएंगे अच्छे दिन, पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर क्या दे रहे नई सौगात ?
Rajasthan: राजस्थान में अब भांड जाति के अच्छे दिन आने वाले है। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अब इस समाज के उत्थान को लेकर काम शुरू कर दिया है।
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि भांड समाज अति पिछड़े जाति है। इसके उत्थान के लिए सरकार काम करेगी और जन कल्याणकारी योजना का लाभ भांड समाज के लोगों को दिलाया जाएगा।
मंत्री दिलावर ने आज मंगलवार को यहां ग्राम पंचायत मुंडिया रामसर, पंचायत समिति झोटवाड़ा,जयपुर मे भांड समाज विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की।

मंत्री दिलावर ने कहा कि ऐसे परिवार जिनके पास रहने की जगह नहीं है। उनकों सरकार निशुल्क भूखंड देने जा रही है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची बनाई गई है किंतु भांड समाज घुमंतू जातियों की सूची में नहीं आता है परंतु यह समाज अत्यंत गरीब और पिछड़ा समाज है जो लोगों का मनोरंजन कर अपना पेट पलता है।
ऐसे समाज को आगे लाना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। घुमंतु जाति के निशुल्क आवासीय पट्टे देने के बाद भांड जाति के लोगों को भी निशुल्क आवासीय पट्टे देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी से आग्रह कर ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए सहायता राशि भी दिलवाएंगे।
मंत्री दिलावर ने कहा कि अभी तक की जो सूची बनी है उसमें 50000 के करीब परिवार शामिल है। फिलहाल गांव में जमीन की समस्या आ रही है किंतु हमने तय किया है कि हम गरीब लोगों को निशुल्क रहने की जगह देंगे ।
इसके लिए जिन जमीनों पर वर्षों से अतिक्रमण जमा हुआ है उनको मुक्त कराया जाएगा तथा जरूरत पड़ी तो चारागाह की भूमि को भी आवासीय में परिवर्तित कराकर घुमंतु जाति के लोगों को पट्टे दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में ब्लाक विकास अधिकारी सुप्रिया कपूरिया, भूरी देवी,सरपंच मुंडिया रामसर, मदन चौधरी, पंचायत समिति सदस्य तथा कमला देवी महिला अध्यक्ष भांड समाज मनचासिन थे ।












Click it and Unblock the Notifications