VIDEO : राजस्थान की फैक्ट्री में मजदूर की पत्थर गिरने से मौत, देखें CCTV कैमरे में कैद घटना
जोधपुर। राजस्थान के पाली जिले से एक मजदूर की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। मजदूर पत्थर कटिंग की फैक्ट्री में काम कर रहा था। जिसने भी मजदूर की मौत का लाइव देखा उसके होश उड़ गए।
Recommended Video

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
जानकारी के अनुसार पाली जिले के सरांडा गांव निवासी दिनेश कुमार रोजाना की तरह अपने काम पर पत्थर की फैक्ट्री में पहुंचा था। वह काम कर रहा था। उसी वक्त अचानक एक पत्थर दिनेश पर आ गिरा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ कि दिनेश एक बड़े पत्थर को कटाई के लिए बांध रहा था।

अस्पताल में दो दिन बाद मौत
इतने में ही थोड़ा सा दूर हटते पर ऊपर से एक पत्थर आकर गिरता है, जिससे दिनेश वहीं घायल हो जाता है। साथी मजदूर आनन-फानन में दिनेश को लेकर अस्पताल पहुंचता है। जोधपुर के अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद दिनेश हार गया। दिनेश के हादसे का शिकार होने के साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की भी पोल खुल गई। यहां मजदूरों के लिए ना ही कोई हेलमेट था।

परिजन कर रहे मुआवजा की मांग
मजदूरों के अनुसार यदि हेलमेट होता तो शायद दिनेश बच जाता। वहीं, उसकी परिजन मुआवजे की मांग को लेकर पिछले 3 दिन से जोधपुर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में धरना दे रखा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर प्रदर्शन भी किया। सोजत डीएसपी डॉ. हेमंत ने बताया कि परिजनों से शव उठाने के लिए समझाइश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications