नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से आया रिजवान अशरफ, भारत में घुसपैठ करते BSF ने पकड़ा

श्रीगंगानगर, 19 जुलाई। पाकिस्तान के नागरिक रिजवान अशरफ को भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करते पकड़ा है। इसकी गिरफ्तारी राजस्थान में भारत-पाक सीमा पर श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से रविवार सुबह हुई है। सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि रिजवान भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने के मकसद भारत में घुस रहा था।

Pakistani citizen Rizwan Ashraf

मीडिया से बातचीत में श्रीगंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने पाक घूसपैठिए रिजवान अशरफ की गिरफ्तार और नूपुर शर्मा हत्या की मंशा की पुष्टि की है। एसपी शर्मा ने कहा कि आरोपी रिजवान ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने विवादित बयान दिया था, जिससे वह आहत हो गया था। नूपुर शर्मा का विवादित बयान सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पाकिस्तान के मण्डी भाऊद्दीन जिले में मुल्ला मौलवियों की बैठक हुई, जिसमें नूपुर शर्मा के बयान की निंदा की गई।

इससे प्रभावित होकर रिजवान अशरफ ने राजस्थान बॉर्डर के जरिए भारत में घुसपैठ कर नूपुर शर्मा की हत्या का प्लान बनाया। उसने गूगल मैप से ढूंढा रास्ता और अपने घर मण्डी भाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश की, मगर यहां सफल नहीं हुआ तो दूसरा रास्ता जो साहिवाल होते हुए पाक सीमा पर स्थित राजस्थान ​के श्रीगंगानगर जिले की हिन्दुमलकोट से निकलता है।

रिजवान ने रविवार सुबह हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से भारत में घुसने की कोशिश की। इसी दौरान उसे बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। रिजवान से पूछताछ में यह भी बात सामने आया कि वह अगर भारत में घुसपैठ करने में सफल हो जाता तो सबसे पहले श्रीगंगानगर जिले अजमेर दरगाह में जाता। वहां चाद्दर चढ़ाने के बाद नुपुर शर्मा की हत्या की योजना पर काम करता। बताया जा रहा है कि जांच एजेन्सियों की अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि रिजवान अशरफ ने पाकिस्तान के मण्डी भाऊद्दीन जिले में कक्षा आठ तक की पढ़ाई मदरसे में की है। इसे उर्दू के अलावा पंजाबी व हिन्दी भाषा का भी ज्ञान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+