Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में धार्मिक जूलूस पर हमले के मामले में पुलिस ने यह किया बड़ा एक्शन
Communal Violence in Chittorgarh: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद तनाव हो गया है। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है और एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार को देर रात धार्मिक जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद देखते ही देखते पथराव और आगजनी में तब्दील हो गया। फसाद में कई लोग घायल हो गए।

राजस्थान का चित्तौड़गढ़ जिला इस वक्त पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर हथियारबंद पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है हर हरकत पर पुलिस अधिकारी और जवान पैनी नजर बनाए हैं।
मंगलवार देर रात धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद से यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिसके बाद दूसरे जिले की पुलिस को भी यहां सुरक्षा के मद्देनजर बुलाकर तैनात किया गया है।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मंगलवार रात एक हिंदू जुलूस (ठाकुर जी के बेवाण) निकाला जा रहा था। जब ये मस्जिद के पास पहुंचा तो कुछ मुस्लिम पुरुषों ने उनके धार्मिक स्थल से जुलूस निकाले जाने पर आपत्ति जताई। इस पर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में बढ़ते हुए पत्थरबाजी में बदल गई।
इस झगड़े में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्राथमिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मरने वाले शख्स की पहचान श्याम लाल छीपा के रूप में हुई है।
Rajasthan News: #Chittorgarh घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने की आमजन से शांति की अपील pic.twitter.com/wCki4DUuKU
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) March 20, 2024
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। माहौल बिगाड़ने वाले अन्य लोगों पर शीघ्र कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाएगा।
माहौल तनावपूर्ण के बाद आसपास के थानों से पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया है। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय समेत उदयपुर से भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ते को यहां तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल है, और हम हरकत पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील लगातार की जा रही है, लेकिन फिर भी हालात बिगड़ते हैं तो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications