Valentine Day: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने दिवंगत पत्नी की फोटो के साथ लिखा 'माई स्वीट वैलेंटाइन'

Valentine's Day: पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने आज वैलेंटाइन डे पर अपनी सोशल साइट्स पर दिवंगत पत्नी चित्रा सिंह के साथ फोटो शेयर की है ।

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी चित्र सिंह के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। साथ ही पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'माई स्वीट वैलेंटाइन'।

on-valentines-day-former-mp-manvendra-singh-posted-a-photo-with-his-late-wife-on-social-media

पूर्व सांसद की दिवंगत पत्नी के साथ फोटो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। पूर्व सांसद मानवेंद्र ने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।

आपकों बता दे कि बिते दिनों पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की कार का भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई थी।

वे खुद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे अब कुछ दिन नई दिल्ली स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ लेंगे, उसके बाद जोधपुर स्थित आवास जाएंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" पर पोस्ट की गई तस्वीर

मानवेन्द्र सिंह जसोल और चित्रा सिंह के आपसी बॉन्डिंग को बताने के लिए पर्याप्त है इस फ़ोटो को देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मानवेंद्र सिंह जसोल अभी तक उस दुखद हादसे से उभर नही पाए हैं। यह पोस्ट देखने के बाद कोई भी भावुक हो सकता है।

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी दिवंगत पत्नी चित्रा सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है. 14 फरवरी को पूर्व सांसद ने सोशल साइट एक्स पर पत्नी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'माई स्वीट वैलेंटाइन', जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

गौरतलब है पिछले माह 30 जनवरी को दिल्ली से जयपुर लौटते समय अलवर में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह जसोल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

इस दुर्घटना में उनकी पत्नी चित्रा सिंह का दु:खद निधन हो गया था और वह स्वयं और उनके बेटे दुर्घटना में घायल हो गए थे और करीब 10 दिन तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

हादसे में पत्नी चित्रा सिंह को खोने के गम से मानवेंद्र सिंह जसोल अभी तक नहीं उभर पाए हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के चलते पूर्व सांसद पत्नी चित्रा सिंह के अंतिम संस्कार में भी सम्मिलित नहीं हो पाए थे। पत्नी की फोटो पोस्ट कर जसोल ने वैलेंटाइन डे पर अपनी भावनाएं जाहिर की है।

सोशल साइट्स पर पूर्व सांसद द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी चित्रा सिंह के लिए किया गया पोस्ट बेहद भावुक है। पोस्ट की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा. "माय स्वीट वैलेंटाइन" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह तस्वीर पोस्ट होने के बाद अब हर कोई भावुक नजर आ रहा है।

निःसंदेह यह फोटो मानवेंद्र सिंह जसोल और चित्रा सिंह के बीच एक दूसरे के प्रति अटूट प्यार, स्नेह, विश्वास एवं समर्पण को प्रकट करती है।

भले ही आज मानवेन्द्र सिंह जसोल की पत्नि स्वर्गीय चित्रा सिंह इस दुनिया में नहीं है, लेकिन वेलेंटाइन डे पर यह फोटो पोस्ट कर मानवेंद्र सिंह जसोल ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि प्यार अमर होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+