Rajasthan: रक्षाबंधन पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के लिए भेजी गई राजस्थान की अनूठी राखी, जानिए यह है खास बात

Rajasthan Raksha bandhan News: देशभर में आज रक्षाबंधन का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जब महापर्व की बात तो कोई भगवान राजा राम को कैसे भूल सकता है। अयोध्या के रामलला के लिए राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर से राखी भेजी गई है जिसे आज बांधा जाएगा।

सनातन धर्म में आस्था का प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण होने के बाद अयोध्या में आज राखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर जोधपुर से भेजी गई 21 इंच की विशेष राखी भगवान श्री राम को बांधी जाएगी। एस मौके पर मां सीता भगवान लक्ष्मण और हनुमान जी महाराज को भी राखी बांधी जाएगी।

धर्मनगरी जोधपुर राखियों के लिए एक विशेष पहचान रखता है। जोधपुर शहर में बनी जारी और मोतियों के काम की हस्त निर्मित राखी की मांग देशभर रहती है।

on-raksha-bandhan-a-unique-rakhi-was-sent-from-jodhpur-rajasthan-for-lord-shri-ram-in-ayodhya

यहां से दक्षिण भारत महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में यह राखी ले जाई जाती है। जोधपुर में देवताओं के लिए विशेष 21 इंच की राखी बनाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है।

इस बार अयोध्या के राजा भगवान राम के मंदिर में पहली बार राखी का त्यौहार आयोजित किया जाएगा इस मौके पर जोधपुर से भेजी गई हस्त निर्मित जरी और मोतियों की 21 इंच की राखी प्रभु श्री राम को बांधी जाएगी।

राखी व्यवसाय से पीढ़ियों से जुड़े हितेश कंसारा ने बताया कि भीतरी शहर में स्थित प्राचीन गंगा श्याम मंदिर में 21 इंच की राखी बांधने का प्रचलन सबसे पहले शुरू हुआ था इसके बाद जोधपुर के सभी प्रसिद्ध मंदिर के अलावा सालासर बालाजी मंदिर सहित प्रदेश भाई के कई मंदिरों में यह 21 इंच की राखी श्रद्धालु लेकर जाते हैं।

इस बार अयोध्या में मंदिर निर्माण व भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राखी का आयोजन किया जाएगा ऐसे में जोधपुर की है राखी भगवान के लिए भेजी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+