Rajasthan: कल्‍लू के बाद ओमप्रकाश ने सरकार से मांगी दुल्‍हन, ज्ञापन में लिखा-तलाकशुदा-विधवा भी चलेगी

Wife Demand Rajasthan: राजस्‍थान के दौसा गांगदवाड़ी के 50 कैलाश महावर उर्फ कल्‍लू द्वारा करवाने की मांग करने का मामला शांत नहीं हुआ कि जयपुर के ओमप्रकाश ने भी सरकार से ऐसी मांग कर डाली।

demand for wife

Wife News Rajasthan: राजस्‍थान में आमजन की सरकारी योजनाओं से संबंधी शिकायतें दूर करने के लिए महंगाई राहत शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में अलग ही ट्रेंड शुरू हो चुका है। लोग नायब तहसीलदारों को ज्ञापन देकर शादी करवाने की डिमांड कर रहे हैं। नायब तहसीलदार भी पटवारी को अर्जी फॉरवर्ड कर आवेदक के लिए पत्‍नी की तलाश करने के आदेश भी दिए जा रहे हैं।

राजस्‍थान में कल्‍लू उर्फ कैलाश महावर के बाद ओमप्रकाश शर्मा ने भी महंगाई राहत शिविर में अफसरों से दुल्‍हन की डिमांग कर डाली है। कल्‍लू दौसा जिले की सिकंदरा पंचायत समिति के गांव गांगदवाड़ी का रहने वाला है जबकि ओमप्रकाश शर्मा जयपुर जिले की जमवारामगढ़ की ताला ग्राम पंचायत से हैं।

wife ke liye gyapan

जानकारी के अनुसार जमवारमगढ़ की ग्राम पंचायत ताला में महंगाई राहत शिविर लगाया गया। नायब तहसीलदार घनश्‍याम सिंह देवल ने बताया कि ताला निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा ने शिविर प्रभारी के नाम से ज्ञापन देकर विवाह करवाने की मांग रखी।

ज्ञापन में लिखा कि उसे पत्‍नी चाहिए, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष होनी चाहिए। पत्‍नी चाहे तलाकशुदा या बेवा हो तो भी चलेगी। वह उससे शादी करने को तैयार है। इस पर नायब तहसीलदार ने पटवारी को उसके लिए दुल्‍हन ढूंढने को कहा है।

ओमप्रकाश ने अपने आवेदन पत्र में यह भी लिखा कि गांव ताला में उसका खुद का मकान है। माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अभी तक कुंवारा है। नायब तहसीलदार ने पटवारी को निर्देश दिए कि फरियादी के लिए पत्‍नी की तलाश की जाए और उससे शादी करवाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+