Niranjan Arya: वो IAS जो कभी रहे अफसरों के बॉस, पत्नी की हार का बदला लेने राजस्थान चुनाव के मैदान में उतरे
Niranjan Kumar Arya vs Shobha Chauhan: राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव रहे पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन कुमार आर्य को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में सोजत सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
Niranjan Arya Congress Candidate Sojat Pali: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची में पूर्व आईएएस व मुख्य सचिव रहे निरंजन आर्य का चेहरा नया व चौंकाने वाला है। निरंजन आर्य को कांग्रेस ने पाली जिले की सोजत सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। पहली सूची में 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। 200 सीटों पर अब तक कुल 76 नामों की घोषणा हो चुकी है। अब 124 बाकी हैं।

रविवार को जारी राजस्थान कांग्रेस की दूसरी सूची में 43 में से 35 विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के 15 मंत्री शामिल हैं। पहली सूची में 5 मंत्री को टिकट दिया जा चुका। राजस्थान में 25 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। 3 दिसंबर को चार अन्य राज्यों के साथ मतों की गणना की जाएगी।
कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य कौन हैं?
- राजस्थान चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निरंजन आर्य मूलरूप से पाली के रहने वाले हैं।
- पाली की सोजत सीट पर कांग्रेस के निरंजन आर्य के सामने भाजपा ने विधायक शोभा चौहान को मैदान में उतारा है।
- निरंजन आर्य राजस्थान कैडर में साल 1989 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं।
- निरंजन कुमार आर्य 1 नवंबर 2020 31 जनवरी 2022 तक राजस्थान के सीएस रहे हैं।
- निंरजन आर्य को राजस्थान में एससी समुदाय से पहले मुख्य सचिव बनने का गौरव हासिल हुआ।
सोजत सीट से आर्य की पत्नी चुनाव हारीं
- निरंजन आर्य की पत्नी संगीता आर्य राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ा था।
- संगीता आर्य के सामने भाजपा ने संजना आगरी को मैदान में उतारा था। संजना ने 20 हजार 756 वोटों से जीत हासिल की थी।
- संगीता आर्य को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) में सदस्य भी बनाया गया।
- राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में संगीता आर्य को टिकट नहीं मिला। अब रिटायरमेंट के बाद उसी सोजत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications