दीवार लांघकर रात को घर में आ घुसा दरिंदा, किशोरी से रेप करते भागते वक्त घरवालों ने पकड़ा, मगर..

धौलपुर। राजस्थान में धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने हदें पार कर दीं। युवक रात 10 बजे पड़ोसी के घर में घुस गया। उसने सोती किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के रोने-चिल्लाने पर परिजन जाग गए। अंधेरे का फायदा उठाकर वह दरिंदा वहां से भागने लगा। किशोरी के घरवालों ने पकड़ने की कोशिश की, तब वह मारपीट कर वहां से रफ्फूचक्कर हो गया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। एसएचओ यशपाल सिंह ने कहा कि बलात्कारी को खोजा जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

neighbor-man-physical-attack-on-minor-girl-at-night-dholpur

पकड़े जाने पर मारपीट करके फरार हुआ
संवाददाता के अनुसार, बलात्कार के आरोपी की पहचान राजेश के तौर पर हुई है। उसके द्वारा वारदात रात करीब 10 बजे हुई। वह दरिंदा दीवार फांदकर उस घर में घुसा था। उसने सोती किशोरी को हवस का शिकार बनाया। किशोरी के रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे। उन्होंने दरिंदे को पकड़ने की कोशिश की। मगर, वह मारपीट करते हुए वहां से भाग गया। वह गांव का ही रहने वाला है। किशोरी को उसने कमरे के अंदर निशाना बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+