उदयपुर में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में नारायण सेवा संस्थान भी आया आगे

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान ने कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दिव्यांग लोगों के कल्याण और उनकी बेहतरी के काम में जुटे नारायण सेवा संस्थान ने राष्ट्रव्यापी तालाबंदी की घोषणा के तुरंत बाद मौजूदा मुश्किल समय में लोगां की मदद के लिए नए कदम उठाए।

narayan sewa sansthan udaipur Making mast to save peoples from Covid-19

नारायण सेवा संस्थान ने कोविड - 19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ कदम मिलाते हुए 2 लाख रुपए की राशि राजस्थान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। संस्थान ने इस राशि का चेक हाल ही सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती शीतल अग्रवाल को सौंपा।

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में रहने वाले दिव्यांग लोगों ने कोविड-19 मास्क तैयार करने का बीड़ा उठाया है। मास्क उदयपुर में आश्रय घरों में रहने वाले वंचित वर्ग के लोगों और पुलिसकर्मियों को वितरित किए जाएंगे। पहल के एक भाग के रूप में, नारायण सेवा संस्थान की टीम हर दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन के 2000 पैकेट वितरित कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+