Degana Seat: राजस्थान में सीएम के ऐलान के बीच आखिर क्यों चर्चा में आई डेगाना सीट, जानें कौन हैं अजय सिंह किलक?
Degana Ajay Singh Kilak Profile: 3 दिसंबर को जारी हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसे में अब राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर चले बैठकों का दौर खत्म हो गया है। इसी के साथ भजनलाल शर्मा के तौर पर सूबे को नया मुखिया मिल गया है।
राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ विधायक दल की बैठक में सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ दो डिप्टी सीएम के नामों का भीा ऐलान किया गया।

राजस्थान में भजनलाल शर्मा के सीएम होने के साथ-साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। इस बीच इंटरनेट पर एक नाम की जमकर खोज खबर ली जा रही थी, और वो नाम था नागौर की डेगाना सीट से जीतकर आए अजय सिंह किलक का।
इंटरनेट पर जमकर खोजा जा रहा था डेगाना
दरअसल, डेगाना सीट आज सुबह से ही गूगल पर सर्च करने का सबसे बड़ा की-वर्ड बना हुआ था। हालांकि सीएम की रेस में वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा सहित कई नामों के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन भाजपा नेता अजय सिंह किलक को भी जमकर खोजा जा रहा था।
किलक ने 7 हजार वोटों से हराया
अजय सिंह किलक को बीजेपी ने डेगाना सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। डेगाना से भाजपा ने उन पर एक फिर भरोसा जताया था, जिस पर वो खरे उतरे और उन्होंने कांग्रेस के विजयपाल मिर्धा को 7 हजार से ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी।

जानिए कौन हैं अजय सिंह किलक
अजय सिंह किलक पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार मेंसहकारी मंत्री रहे चुके हैं। किलक 2008 और 2013 में डेगाना से भाजपा विधायक रहे हैं। इस बार को तीसरा बार विधायक चुने गए हैं। साल 2013 में कैबिनेट मंत्री थे। उनकी बहन बिंदू चौधरी नागौर जिला प्रमुख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications