Dausa News: गणेश भगवान जैसी शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म, 20 मिनट बाद हो गई 'अनहोनी'

राजस्थान के दौसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसकी शक्ल बहुत ज्यादा अजीबोगरीब थी। वो काफी हद तक गणेश भगवान से मिल रही थी। ये खबर इलाके में आग की तरह फैली। ऐसे में लोग उसे देखने अस्पताल पहुंच गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलवर की रहने वाली एक महिला गर्भवती थी। उसने डॉक्टर की सलाह पर कई बार जांच करवाई, जिसमें सब कुछ सामान्य निकला। 31 जुलाई को उसको प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर परिजनों ने तुरंत उसे दौसा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया।

Ganesha

महिला ने रात साढ़े 9 बजे के करीब एक बच्चे को जन्म दिया। वहां मौजूद नर्सिंग स्टॉफ ने जब उसको देखा तो उनके होश उड़ गए। उसकी शक्ल भगवान गणेश जैसी थी। तुरंत इसकी जानकारी महिला के परिजनों को दी गई। ये खबर सुनकर महिला के कई रिश्तेदार वहां पहुंच गए।

हालांकि होनी को कुछ और ही मंजूर था। करीब 20 मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। जिससे वहां पर मातम पसर गया। अस्पताल ने महिला के घर वालों को बच्चे को सौंप दिया, ताकि वो अपने रीति-रिवाज के हिसाब से उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

नर्सिंग स्टॉफ के मुताबिक बच्चे के भगवान गणेश की तरह सूंड थी और बगल में दो आंखें थीं। उसके गले में कान थे। ये खबर जब लोगों ने सुनी तो वो इसे चमत्कार मान बैठे। जिससे कई लोगों ने उसको देखने की इच्छा जताई। हालांकि कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल उसकी एक फोटो ली गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।

क्यों हुआ ऐसा?
डॉक्टरों के मुताबिक ये कोई चमत्कार नहीं है, बल्कि जेनेटिक गड़बड़ी के कारण हुआ। मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि कई बार जेनेटिक और क्रोमोसोम में गड़बड़ी हो जाती है, उसके परिणाम स्वरूप ऐसे बच्चों का जन्म होता है। अब मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की कर ली है। ऐसे में महिलाओं को वक्त-वक्त पर डॉक्टरी सलाह लेकर जांच करवानी चाहिए। ऐसे मामले गांव में ज्यादा आते हैं, क्योंकि वहां पर महिलाएं जांच कम करवाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+