विवाहिता के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले मुस्लिम युवक को भीड़ ने पीटा
Recommended Video

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में गुरुवार एक मुस्लिम युवक की होटल में लोगों ने जमकर धुनाई की। यह युवक होटल में एक विवाहित हिंदू महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया था। खेड़रोड स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह विवाहिता के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक की भीड़ ने जमकर पीटा और इसके बाद बगैर कपड़े के होटल के नीचे बेसुध हालत में छोड़ दिया।

इंडियन एक्सप्रेस को बाड़मेर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एडीएसपी) कैलाशधन ने बताया, 'मुस्लिम पुरुष और हिंदू राजपूत महिला बालतोरा के एक होटल में रुके। कुछ ही देर बाद महिला के रिश्तेदार आ गये और पुरुष पर हमला कर दिया।'
मानसरोवर होटल के मालिक मुल्तान परिहार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे जालोर के सांगाणा निवासी पहाडूं खां पुत्र बशीर खां ने एक अधेड़ महिला के साथ हमारे होटल में चेक इन किया। महिला ने परंपरागत राजस्थानी कपड़े पहन रखे थे। करीब आधे घंटे बाद महिला के रिश्तेदारों को किसी तरह पता चल गया। इसकी जानकारी पर पहुंचे लोगों ने युवक को कमरा खोलकर बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी।
मुख्य मार्ग पर बगैर कपड़े में युवक के साथ मारपीट होती देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। होटल मालिकके मुताबिक जब यह घटना हुई तब वह बाहर था। उसके स्टाफ ने इस घटना की जानकारी उसे दी। होटल स्टाफ के मुताबिक शिव सेना के कुछ लोग आऐ और उन्होंने पहाडूं खां को घसीटकर बाहर निकाला। वो लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे थे और उसे बुरी तरह मार रहे थे। अगर पुलिस थोड़ी देर करती तो उसकी जान जान भी जा सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications