Mumal Mehar VIDEO: बाड़मेर की मूमल मेहर भी लगाती है सूर्यकुमार यादव की तरह 360 डिग्री वाले शॉट
Moomal Mehar Playing Cricket Viral Video Barmer: क्रिकेट खेल रही यह लड़की बाड़मेर के गांव शेरपुरा कानासर की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर इसकी 34 सेकंड की ताबड़तोड़ बैटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।

Barmer Girl Mumal Mehar Playing Cricket Like Surya Kumar Yadav: यह भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल की तरह ताबड़तोड़ खेलती है। सूर्य कुमार यादव के जैसे 360 डिग्री का शॉट भी मार सकती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसकी धुआंधार बैटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। नाम है मूमल मेहर। उम्र महज 14 साल।
Recommended Video


क्रिकेटर मूमल मेहर बाड़मेर, राजस्थान
शानदार बैटिंग करते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मूमल मेहर राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव उपखंड के गांव शेरपुरा कानासर की रहने वाली है। इसे क्रिकेट खेलने का शौक है। इसकी बानगी वायरल वीडियो में देखी जा सकती है, जिसमें महज 34 सेकंड की बैटिंग से ही लोगों का दिल जीत रही है।

गांव में लड़कों के साथ खेलती है मूमल
मूमल मेहर आठवीं कक्षा की स्टूडेंट है। स्कूल से लौटने के बाद रोजाना गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती है। अपनी बैटिंग के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती है तो वह वायरल हो रहे हैं।

इंस्टग्राम पर शेयर किया वीडियो
बाड़मेर की क्रिकेट खिलाड़ी मूमल मेहर ने 31 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में यह हर बॉल पर चौके छक्के मारते नजर आ रही है। बैटिंग ही नहीं बल्कि मूमल बोलिंग भी जबरदस्त करती है।
मूमल की बड़ी बहन अनीसा ने खेला अंडर 19
मीडिया की खबरों की मानें तो मूमल मेहर के पिता मठार खान किसान हैं। मूमल की बड़ी बहन अनीसा भी क्रिकेटर है। अनीसा तो अंडर 19 क्रिक्रेट खेल भी चुकी है। मूमल भी पढ़ाई व घरेलू कामकाज के साथ साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखार रही है।
बाड़मेर सांसद ने भी शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर बाड़मेर-जैसलमेर सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी भी मूमल मेहर का वीडियो शेयर कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा 'म्हारी छोरियां, छोरों से कम है के।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'गजब का टैलेंट, इस बिटिया को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिल जाए तो देश की एक महान बल्लेबाज बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications