MP हनुमान बेनीवाल ने सड़कों को लेकर डिप्टी CM दीया कुमारी पर साधा निशाना, FB पर ये सब लिख डाला
Hanuman Beniwal News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र में सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पर भी निशाना साधा है। सड़कों को लेकर हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है।
नागौर जिले की कुछ सड़कों के निर्माण में घटिया गुणवत्ता व भष्ट्राचार पर सवाल उठाते हुए सांसद बेनीवाल ने लिखा कि 'PWD मंत्रालय का जिम्मा आपके पास होने के कारण दीया कुमारी जी, आपको भी मैंने कई बार अवगत करवाया था, लेकिन आज तक नतीजा शून्य रहा। क्या आप गंभीरता से विचार करके इन सड़क मार्गों के निर्माण में हुए भारी भ्रष्टाचार की जांच एसीबी से करवाएंगे?'

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दीया कुमार से मामले में संज्ञान लेने की बात कहते हुए लिखा कि नागौर जिले में CRIF योजना के अंतर्गत निम्न कार्य स्वीकृत हुए - (1) मेड़ता सिटी से मुंडवा मार्ग , राज्य राजमार्ग 39 पर 61.20 KM सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का कार्य।
(2) मूंदियाड़ से जोरावरपुरा तक (एमडीआर 37-बी ) 16 किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का कार्य।
(3) नागौर से बासनी -भेड़ -बैराथल पांचला सिद्धा मार्ग पर 32 किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण का कार्य।
हनुमान बेनीवाल का आरोप है कि उपरोक्त तीनों सड़कों के निर्माण का स्तर अत्यंत निम्न था। जगह-जगह Undulation रख दिए और बार-बार अवगत करवाने के बावजूद आई जांच कमेटियों के अभियंताओं ने स्थानीय अभियंताओं और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत कर ली और नतीजा यह रहा की सार्वजनिक निर्माण विभाग की कोई जांच कमेटी आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
इन सड़कों के अलावा हनुमान बेनीवाल ने अन्य कई सड़कों पर भी सवाल उठाए हैं।
(1) राजस्थान में राज्य राजमार्ग-86 पर मेड़ता सिटी से गोटन होते हुए आसोप की तरफ 34 किमी सड़क व आसोप से रातड़ी की तरफ राज्य राजमार्ग 86- A पर 35 किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति नीतिन गडकरी जी ने CRIF योजना के अंतर्गत की थी। सड़क निर्माण का जिम्मा राजस्थान सरकार की एजेंसियों के पास है। सड़क का निर्माण अत्यंत निम्न स्तर का किया जा रहा है। राजकोष के करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद ठेकेदारों और अभियंताओं की मिलीभगत से निम्न स्तर का कार्य किया जा रहा है। यह सड़क राजसमंद ,नागौर व पाली लोक सभा क्षेत्र के गांवो को कवर करती है।
(2) MDR -244 के 57.90 KM सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ाईकरण का कार्य भी CRIF योजना के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने स्वीकृत किया। इस सड़क का निर्माण नागौर जिले के रेण से डाबरियानी, जारोड़ा, मेड़ता रोड़, हंसियास लांबा जाटान होते हुए पीपाड़ सीमा तक किया जा रहा है। दुर्भाग्य से इस सड़क के निर्माण में भी गुणवता व मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। राजकोष के करोड़ों रुपए पानी में बहाए जा रहे है।
हनुमान बेनीवाल के सवाल
हनुमान बेनीवाल ने प्रश्न उठाया कि 'इन मार्गों पर जिला कलक्टर से लेकर उपखंड अधिकारी की आवाजाही रहती है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सचिव से लेकर मुख्य अभियंताओं को घटिया निर्माण के संबंध में बार-बार अवगत करवाया गया। बावजूद इसके इन सड़क मार्गों के कार्यों में मॉनिटरिंग का जिम्मा संभाल रही।
स्थानीय अभियंताओं की फौज ठेकेदारों के साथ संलिप्त होकर घटिया सड़क निर्माण के कार्यों में आंखे मूंद लेती है। जनता की शिकायतों को कोई तवज्जों नहीं दी जाती है। क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात आप केवल दिखावे के लिए करते हो? क्या राजस्थान की सरकार इन मामलों में हुए भारी भ्रष्टाचार की जांच एसीबी को देगी ताकि राजकोष को नुकसान पहुंचाने वाले अभियंता और ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सके?












Click it and Unblock the Notifications