मां का सिर पत्थर से कुचलकर 24 घंटे तक शव के पास बैठा ये सब करता रहा कलयुगी बेटा

Jodhpur News in News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटी अपनी मां की हत्या कर 24 घंटे तक शव के पास बैठा रहा।

Mother Murdered by son In Jodhpur Rajasthan

जोधपुर के खांडा फलसा थाना क्षेत्र में मानसिक बीमार बेटे ने सिर पर पत्थर मारकर मां की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने बदबू आने पर सोमवार देर रात दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी छत पर गए तो आरोपी बेटा हाथ में पत्थर लिए बैठा। पड़ोसी छत से घर में घुसने का प्रयास किया तो बेटे ने पड़ोसियों पर पत्थर मारने की कोशिश की।

पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार धानमंडी निवासी रजिया बानो अपने पुत्र के साथ रहती थी। दोनों मानसिक रूप से बीमार थे और इनका इलाज भी चल रहा था। आए दिन झगड़ते थे।

पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार बीच-बचाव करने आते तो उनसे भी झगड़ा करते थे। हत्या के बाद शव के साथ पड़ोसियों ने उसे आखिरी बार रविवार सुबह 3:00 बजे बाहर देखा था। सोमवार देर रात करीब 10:00 बजे पड़ोसियों को घर में बदबू आने लगी।

उन्होंने रजिया के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जब पड़ोसी छत से जाकर देखा तो कालू का हाथ में पत्थर लिए बैठा था। जब पड़ोसी घर में प्रवेश करने लगे तो कालू पत्थर मार के लोगों को भगाने लगा। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कालू खा को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+