सेल्फी लेते समय पानी में डूबती बेटी को बचाने के लिए मां-बाप ने लगाई जान की बाजी, तीनों की मौत

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक बेटी को बचाने के उसके माता पिता ने जान की बाजी लगा दी। हालांकि तीनों ही नहीं बच पाए। बेटी के साथ ही माता-पिता की भी मौत हो गई।

Mother father daughter dies after Drowned in Dam at Tonk

टोंक के उनियारा पुलिस थानाधिकारी राधाकिशन मीणा ने बताया कि गलवा बांध के पास सीमेंट के बने रैंप की ढलान पर सेल्फी लेने के दौरान लविता उर्फ तनू (17) का पैर फिसल गया, जिससे वह बांध में जा गिरी। बेटी को बांध के पानी में डूबता देख पिता मानसिंह नरूका (45) व मां संजू कंवर (43) ने भी जान की बाजी लगा दी और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगे। वे दोनों भी बांध में कूद गए।

मीडिया में न्यूज एजेंसी भाषा के हवाले से खबर है कि आस-पास के लोगों को पता चला तो वे मौके पर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शव बांध से निकलवाए और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+