Rajasthan: मानसून की मेहरबानी, धौलपुर में आधी रात को क्यों खोले पार्वती बांध के गेट ?
Rajasthan Mansoon News: राजस्थान में मौसम की मेहरबानी के चलते एक ओर जनजीवन बेपटरी सा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर रीते पड़े बांधों में पानी की आवक से सुकुन मिल रहा है।
प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश के चलते कई छोटे-बड़े बांधों में पानी की बंपर आवक से पानी की निकासी करने तक की नौबत आ गई है यानी बांध ओवरफ्लो हो रहे है जिसके चलते बांध के गेट खोल कर पानी की निकासी की जा रही है।
राजस्थान के धौलपुर में भी पार्वती बांध में पानी की बंपर आवक होने से देर रात पानी की निकासी के लिए चार गेटों को दो-दो फीट तक खोला गया है।

Recommended Video
दरअसल धौलपुर जिले के प्रमुख बांध पार्वती बांध में बरसात की वजह से बीती रात को फिर से पानी बढ़ गया। जिस पर बुधवार गुरुवार की रात 1:45 बजे प्रशासन द्वारा पार्वती बांध के 4 गेट 2-2 फीट खोलकर पार्वती नदी में पानी छोड़ा गया।
इसके बाद पानी की आवक थोड़ी कम होने पर प्रशासन द्वारा 2 गेट बंद कर दिए गए तथा 2 गेट से पानी छोड़ने का कार्य जारी रहा।
सिंचाई विभाग धौलपुर के एईएन पपेंद्र मीणा ने बताया कि रात को पौने 2 बजे बांध के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। वहीं गुरुवार को शाम 6 बजे तक 2 गेट खोलकर बांध से पानी की निकासी जारी रही। बांध में पानी का लेवल सही होने तक गेट खोलकर पानी छोड़ने का कार्य जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications