राजस्थान में मानसून की हो गई एंट्री, लेकिन अब अगले २४ घंटों में कहां होगी बारिश
Rajasthan News: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कई जिलों बारिश हुई। पाली में बारिश की वजह से छज्जा गिरने भाई-बहन की मौत हो गई। मौसम विभाग ने बारिश का नया अपडेट जारी किया है।
जयपुर मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बाड़मेर के सेड़वा में 26 जून को 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा दौसा, भरतपुर, जयपुर और बाड़मेर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिलों में बारिश का Yellow Alert जारी किया है।

राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर और दौसा में बारिश का Yellow अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 27, 2024
बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 42.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 42 डिग्री सेल्सियस रहा है।
जैसलमेर में 41.7 डिग्री, जोधपुर में 41.2 डिग्री, चूरू में 40.9 डिग्री, पिलानी में 40.8 डिग्री और राज्य के अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
भरतपुर जिले में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई. धौलपुर शहर में तेज बारिश हुई।
बारिश का दौर करीब 30 मिनट तक चला। इस दौरान शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। झुंझुनूं में भी तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई।
उदयपुर शहर में शाम को मौसम बदला गया। 4 बजे के करीब शहर के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई. इससे लोगों को तेज बारिश से राहत मिली।












Click it and Unblock the Notifications