कौन हैं MLA Ramila Khadiya? जिनकी वजह से राजस्‍थान CM अशोक गहलोत की कुर्सी बच पाई

Who is MLA Ramila Khadiya? अशोक गहलोत व सचिन पायलट खेमे में सुलह की कोशिशों के बीच हॉर्स ट्रेडिंग का मामला उठा है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विधायक रमीला खड़िया ने उनकी सरकार गिरने से बचाई।

Ramila Hurting Khadiya MLA Biography in Hindi: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 से पहले मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को एक बार फिर से 'मानेसर कांड' की याद आ गई।

इस बार तो सीएम अशोक गहलोत ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यहां तक कह डाला कि राजस्‍थान सियासी संकट 2020 में उनकी सरकार गिराने की कोशिश की गई और उसे निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया ने बचाया।

Ramila Hurting Khadiya

सीएम गहलोत के मुताबिक राजस्‍थान सियासी संकट के समय विधायकों की खरीद फरोख्‍त की कोशिशें हुईं। विधायक रमीला खड़िया की कार डिक्‍की में रुपए रख दिए गए थे, मगर इन्‍होंने एक भी पैसा स्‍वीकार नहीं किया। ऐसा करके विधायक रमीला खड़िया ने उनकी सरकार बचा ली।

उल्‍लेखनीय है कि रमीला खड़िया बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा के भीमा भाइ को 18 हजार 950 वोटों से हराकर निर्दलीय जीती थी। दसवीं कक्षा तक पढ़ी लिखी हैं।

रमीला खड़िया पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। पिछले दिनों हेड कांस्‍टेबल महेंद्रनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार सुनील को रोका था। उसने कॉलर पकड़ी। फिर विधायक रमीला खड़िया को बुलाया। विधायक ने थप्‍पड़ मार दी।

निर्दलीय विधायक रमीला खड़िया पर यह भी आरोप लगे कि उन्‍होंने बेटे की रोहित की नाबालिग उम्र में शादी करवा दी। 6 मार्च 2018 को महज 19 साल 9 माह की उम्र शादी करवाई। 20 साल 6 माह की उम्र में तो उनका बेटा रोहित पिता भी बन गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+