विधायक कंवर लाल मीना ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा को क्यों बता दिया नौटंकी यात्रा ?

mla kanwarlal meena: राजस्थान के बारां जिले के अंता विधायक कंवर लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर बड़ा सियासी हमला बोलते हुए यात्रा को नौटंकी यात्रा करार दिया है।

विधायक कंवर लाल मीणा के सियासी बयानों के तीरों का निशाना इस बार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी बने है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर नौटंकी यात्रा बोला है।

mla-kanwar-lal-meena-counter-ateck-on-rahul-gandhi-yatra

विधायक कंवर लाल मीना के सियासी बयानों के तीर यहीं नहीं रूके । अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेसियों के बहिष्कार के बयानों पर भी पलटवार करते हुए कांग्रेसियों को झूठा रामभक्त का दर्जा तक दे दिया ।

दरअसल राजस्थान के आदिवासी जिलों में से एक बारां जिले के अंता विधानसभा सीट से विधायक कंवरलाल मीना अपने सियासी बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते है। ज्यादा चर्चा तो इनकी इस वजह से भी होती है कि यह राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को विधानसभा चुनावों में करारी मात देकर विधानसभा पहुंचे है।

विधायक कंवरलाल मीना ने अपने यह बयानों के तीर उस समय चलाए जब अंता विधानसभा क्षेत्र में पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने मीडिया से बातचीत करते सहसे पहले तो राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से लेकर न्याय यात्रा पर जमकर हमला बोला । और कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी भारत जोड़ा यात्रा निकाली थी उससे राजस्थान में कांग्रेस की यात्रा निकल गई और बाकी कुछ नही हुआ, ना ही कुछ असर पड़ा।

कोई भी दिल जोड़ ने वाली बात नही हुई, इनकी नौटंकी जनता अच्छी तरह से समझती है और जनता ने ही परिणाम दिया है की 3 राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला है, अब दूसरी नई नौटंकी चालू की है।

अभी फिर ये नई यात्रा निकाल रहें है जिस से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, पूरा भारत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवा होने वाला है इसमें ये कितनी ही यात्रा निकाल ले, इनकी बुद्धि भ्रष्ट है, ईश्वर ने इनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है, इनके मन में राम ही नही है, राम इनके मन में नही है इसका परिणाम तो राम मंदिर का न्यौता ठुकरा कर दे दिया है।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में ऐसे ऐसे लोग जा रहे है जिनसे चला नहीं जाता, उसमें मुस्लिम लोग भी जा रहे है, उसमेंं से ऐसे लोग जा रहे जिन्होने अपनी ज़मीन बेच कर मन्दिर निर्माण हेतु दान दिया है।

विधायक कंवर लाल मीना ने साल 1990 की कारसेवा के दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरा भी सौभाग्य है की साल 1990 में कारसेवा में गया था और 1992 में भी गया, अब जीते जी बाबरी ढांचे को भी टूटते देखा और मंदिर को बनते हुए देखा है और अब 22 जनवरी को अंता विधायक होने के नाते यहां से लाइव LED मध्यम से हम भी देखेंगे और जनता भी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+