राजस्थान: भाजपा विधायक बोले 'मैं महावाहियात और महागुंडा हूं'

जयपुर। राजस्थान की वसुंधरा सरकार के एक विधायक ने बिगड़े बोल सामने आए है। विधायक एक वीडियो में अपने आप को डबल वहियात और महागुंडा कहते हुए सुने जा सकते हैं। प्राइवेट कॉलेज की समस्या को सुलझाने गये श्री माधोपुर के विधायक झाबर सिंह खर्रा कॉलेज संचालक पर किसी बात को लेकर बरस पड़े।

mla

दरअसल यह झगड़ा विधायक और प्राइवेट कॉलेज संचालक के बीच हुआ है। खबरों की माने तो प्राइवेट कॉलेज का संचालक विधायक पर 10 महीने के कार्यकाल की हुड़की देकर अपनी मांगों को मनवाने की कोशिश कर रहा था जिसके बाद विधायक विधायक झाबर सिंह खर्रा ऐसे बिफरे कि वे संचालक को खरी-खोटी सुनाते चले गए।

वीडियो में झाबर सिंह खर्रा कहते हुए दिख रहे हैं कि 'इंसानियत से बात करते-करते तुम वाहियात होते हो ना तो मैं डबल वाहियात हूं। शराफत से बात करते-करते अगर कोई गुंडागर्दी करता है तो मैं महागुंडा हूं। ये क्या तरीका है, मैं इस तरह की बात नहीं करता और ना मैं किसी की परवाह करता हूं जिस दिन मेरी मौत आएगी उस दिन मरूंगा और जिस दिन सामने वाले की मौत आएगी उस दिन साला सामने वाला मरेगा। ये तालाब वाले की ड्यूटी है कि उसके तालाब में कितनी गंदी मछलियां हैं। मैं किसी की कोई परवाह नहीं करता।'

नाराज विधायक जी जब भड़क रहे थे उस दौरान वहां मौजूद कई अधिकारियों और लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे शांत नहीं हुए। वह लगातार वहां मौजूद लोगों की डांट लगाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+