Maru Mahotsav Video: जैसलमेर में चल रहा Desert Festival, खास अंदाज में नजर आईं DM Tina Dabi
Maru Mahotsav Jaisalmer Rajasthan: राजस्थान में इन दिनों स्वर्ण नगरी जैसलमेर खासा चर्चा में है। एक वजह तो जैसलमेर के सूर्यगढ़ में सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवाणी की शादी और दूसरी वजह मरू महोत्सव है।

राजस्थान के जैसलमेर में मरू महोत्सव 2023 चल रहा है। Desert Festival Jaisalmer के नाम से भी मशहूर इस कल्चरल आयोजन का जादू लोगों व सैलानियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पांच फरवरी तक चलने वाले मरू महोत्सव की Photos व Video सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। (वीडियो नीचे)

मरू महोत्सव में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की झलक
दरअसल, राजस्थान में कई महोत्सवों का आयोजन किया जाता है, उन्हीं में से एक मरू महोत्सव है, जो जैसलमेर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित होता है। फाल्गुन माह में होने वाले मरू महोत्सव में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत की एक झलक देखने को मिलती है।
Recommended Video


टीना डाबी जिला कलेक्टर जैसलमेर
मरू महोत्सव में जैसलमेर जिला प्रशासन की कमान आईएएस अधिकारी टीना डाबी के हाथ में है। टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर हैं। मरू महोत्सव को लेकर टीना डाबी का उत्साह भी देखते बन रहा है। डीएम टीना डाबी ने तो 19 जनवरी को ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लोगों को डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर के लिए आमंत्रित कर दिया था। तब टीना डाबी ने लिखा था कि राजस्थान के सबसे बड़े पर्यटन महोत्सव में से एक मरू महोत्सव का साक्षी बनने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

मरू महोत्सव जैसलमेर का पहला दिन
- दो फरवरी 2023 से शुरू हुए जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में सुबह 9 बजे से सालम सागर तालाब से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक शोभायात्रा निकाली गई।
- सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरकारी स्कूल परिसर में कालबेलिया डांस, मिस्टर पोखरण व मिस पोखरण प्रतियोगिता हुई।
- पगड़ी बांधना, भवई डांस, मटका दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
- दोपहर 12 बजे से पद्मश्री अनवर खान, लाखे खान ने प्रस्तुति दी।
- दोपहर एक बजे से पुरस्कार वितरित किए गए।

मरू महोत्सव जैसलमेर का दूसरा दिन
- 3 फरवरी 2023 को तीसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में विशेष आरती हुई।
- शहीद पूनम सिंह स्टेडियम से जैसलेर गढ़ तक शोभायात्रा निकाली गई।
- लोक कलाकारों की प्रस्तुति
- भारतीय व विदेशी सैलानियों के बीच पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता
- मूमल महेंद्र प्रतियोगिता
- मूछ प्रतियोगिता
- मिस मूमल प्रतियोगिता
- मिस्टर डजर्ट प्रतियोगिता
- मिस जैसलमेर प्रतियोगिता
- फोटोग्राफी प्रदर्शनी
- तागाराम भील द्वारा राजस्थानी कल्चरल प्रोग्राम
- सलीम सुलेमान मर्चेंट की प्रस्तुति
- आतीशबाजी

मरू महोत्सव जैसलमेर का तीसरा दिन
- 4 फरवरी को गडसीसर झील के पास योगा
- ऊँटों को सजाने समेत कई प्रतियोगिता
- शान ए मरुधरा प्रतियोगिता
- भारतीय वायुसेना की ओर से एयर वॉरियर ड्रिल का प्रदर्शन किया गया।
- महिला-पुरुषों की रस्साकशी की प्रतियोगिता
- ऊंटों का पोलो मैच
- महिलाओं की पणिहारी मटका दौड़
- सीमा सुरक्षा बल की ओर से ऊंट टैटू शॉ
- कबडडी मैच
- कैमल सफारी

मरू महोत्सव जैसलमेर का चौथा दिन
- खाभा किले में मोर के दर्शन
- रंगोली, मांडना व वॉल पेंटिंग
- घुड़दौड़
- ऊंट, घोड़ा डांस व ऊंट दौड़
- भूटटे खान व निम्बला समूह की प्रस्तुति

इन जगहों पर हुए आयोजन
- सम के धोरे
- खाभा किला
- कुलधरा गांव
- लानेला का रण
- शहीद पूनम सिंह स्टेडियम
- खुरी के धोरे
- डेडानासर स्टेडियम
- गडसीसर झील
- लक्ष्मीनाथजी मंदिर
- सलाम सागर तालाब
- राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल

वायु सेना के जवानों ने किया शौर्य का प्रदर्शन
मरू मोहत्सव जैसलमेर के तीसरे दिन ऊँटों से जुड़ी कई स्पर्धाओं ने हजारों दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय वायु सेना के जवानों के पराक्रम और कलात्मक शौर्य प्रदर्शन ने भी अभिभूत किया। डेडानसर मैदान में मेले जैसा माहौल बना रहा। विदेशी पर्यटकों का उत्साह भी देखते बना।

ये अतिथि रहे मौजूद
जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 2023 में विधायक रूपाराम धनदे, डीएम टीना डाबी, बीएसएफ के उप समादेष्टा क्षेत्रीय मुख्यालय उतर अशीम व्यास, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजना मेघवाल, ग्रुप केप्टन एयरफोर्स केके शर्मा, जैसलमेर एडीएम गोपाल लाल स्वर्णकार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत जीनगर, डीएसपी प्रियंका कुमावत, एसडीएम जगदीश सिंह आशिया, जैसलमेर तहसीलदार निरभाराम कोडेचा, आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा, सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गिरधारीराम का ऊँट रहा प्रथम
मरू महोत्सव 2023 में ऊँट श्रृंगार प्रतियोगिता में गिरधारीराम के ऊँट ने बाजी मारी और पहले स्थान पर रहा। नवाब खां का ऊँट द्वितीय एवं होटल पेरेडाईज के मीरे खां का ऊँट तृतीय स्थान पर रहा। महोत्सव में शान-ए-मरूधरा प्रतियोगिता भी रोचक रही। इसमें राजेन्द्र सिंह प्रथम, जेठु सिंह द्वितीय एवं रमेशाराम तृतीय स्थान रहा।
पोलो संघ ने जीता कैमल पोलो मैच
मरू महोत्सव जैसलमेर के तीसरे दिन भारतीय कैमल पोलो संघ के तत्वावधान में अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड के नेतृत्व में कैमल पोलो संघ की टीम व सीमा सुरक्षा बल की टीम के बीच पोलो मैच हुआ, जिसमें कैमल पोलो संघ की टीम 1-0 से विजेता रही।

कबड्डी मैच में जिला संघ की टीम ने मारी बाजी
मरू महोत्सव 2023 में जिला कबड्डी संघ एवं एसबीके महाविद्यालय की टीम के बीच कबड्डी मैच भी हुआ, जिसमें जिला कबड्डी संघ की टीम विजेता रही। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमरदीन फकीर, सचिव चन्दन सिंह भाटी व मैनेजर राजेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में इस मैच का आयोजन हुआ।

मरू महोत्सव में इन्हें मिला पुरस्कार
- कैमल टेटू शो के लिए उप समादेष्टा मनोहर सिंह खिंची और ड्रिल के लिए एयरफोर्स के एयर वॉरियर ड्रील के प्रभारी को स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया।
- कैमल पोलो मैच की विजेता टीम को 7 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की।
- शान-ए-मरूधरा, ऊँट श्रृंगार प्रतियोगिताओं के विजेताओं, रस्सा-कस्सी की विजेता टीम एवं सहभागियों के साथ ही पणिहारी मटका रेस की विजेता महिलाओं, कबड्डी मैच की विजेता टीम को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।












Click it and Unblock the Notifications